[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई

AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई

0
AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई
Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 8

AI Tool Girlfriend : अगर आप भी अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ये तो आप भी जानते होंगे कि परफेक्ट पार्टनर की तलाश करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन अब आप अपने लिए ‘सपनों की राजकुमारी’ या ‘सपनों का राजकुमार’ डिजाइन कर सकते हैं.

Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 9

AI टेक्नोलॉजी ने यह कल्पना भी सच कर दिखाई

यह पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई (AI) टेक्नोलॉजी ने यह कल्पना भी सच कर दिखाई है. ऐसे में अगर आप अपनी पसंद का पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो इस काम में AI आपकी मदद कर सकता है. AI की मदद से आप जल्द ही अपने सपनों का साथी बनाने में सक्षम होंगे.

Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 10

AI की मदद से परफेक्ट पार्टनर बनाना अब संभव

AI की मदद से अब अपने सपनों का पार्टनर बनाना बड़ा आसान हो गया है. सिलिकॉन वैली के एक स्टार्टअप आंद्रेसेन होरोविट्ज ने इसे संभव कर दिखाया है. कंपनी ने GitHub पर जारी किये गए एक ट्यूटोरियल में बताया है कि पर्सनैलिटी और बैकग्राउंड के आधार पर आप किस तरह कस्टमाइजेबल AI कंपेनियन बना सकते हैं.

Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 11

AI मॉडल चुनकर दे सकते हैं मनचाहा रूप

कंपनी का कहना है कि आप अपने साथी की बैकग्राउंड स्टोरी लिखकर और AI मॉडल को चुनकर, बिल्कुल वैसा ही आकार दे सकते हैं जैसा आप चाहते हैं. हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां यह प्रोजेक्ट फिलहाल डेवलपर्स के एक्सपेरिमेंट के लिए है, वहीं कई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहनेवाले लोगों के लिए अपने आदर्श डिजिटल साथी का खयाल ही रोमांचित कर देने वाला है.

Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 12

एवलिन नाम का कैरेक्टर, हर हुनर में सक्षम

आंद्रेसेन होरोविट्ज की कंपनी इस बात को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है कि आने वाले समय में कुछ लोग रोमांटिक रिलेशन के लिए AI का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में एवलिन नाम का एक कैरेक्टर जोड़ा है. एवलिन एक AI लड़की है, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने से लेकर सर्कस में काम करने तक की बैकस्टोरी है.

Undefined
Ai टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई 13

अपनी सोच और खूबियों वाला साथी बना सकते हैं

इस प्लैटफॉर्म पर यूजर्स पहले से तैयार पर्सनैलिटीज में से भी चुन सकते हैं. इनमें साहसी एलेक्स, पॉश लेखक सेबेस्टियन और अंतरिक्ष यात्री कॉर्गी है. अगर इनमें से कोई भी विकल्प आपकी पसंद के अनुरूप नहीं है, तो आप अपने हिसाब से अपनी सोच और खूबियों वाला साथी बना सकते हैं.

Previous article Sonu Sood: सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज इतने करोड़ प्रॉपर्टी के हैं मालिक
Next article बिहार में बारिश की आयी तारीख, मौसम विभाग ने मानसून की वापसी को लेकर दी बड़ी जानकारी..
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel