[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 20KM की माइलेज, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, Renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर

20KM की माइलेज, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, Renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर

0
20KM की माइलेज, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, Renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर
Renault Triber

अगर आप बड़े परिवार वाले हैं और सात लोगों के बैठने वाले कार की तलाश में हैं, तो ये कार आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आजकल फैमिली वाले ऐसे बजट फ्रेंडली MPV चाहते हैं जो स्पेस, कंफर्ट और पॉकेट फ्रेंडली भी हो. चलिए जानते हैं भारत में सबसे किफायती 7-सीटर कारें कौन-कौन सी हैं. भारत में सबसे सस्ता सात सीट वाला कार है Renault Triber. इसे लोग अकसर ‘सबसे बजट फ्रेंडली 7 सीटर’ भी कहते हैं. इसकी कीमत लगभग ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कम दाम होने के बावजूद, Triber में अच्छे फीचर्स और फ्लेक्सिबल सीटिंग भी मिल जाती है.

इंजन और परफॉरमेंस

Triber के अंदर 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है. ये पॉवर में ज्यादा भले ना हो, लेकिन फ्यूल में किफायती जरूर है. गियर बदलने के लिए मैनुअल भी है और AMT यानी ऑटोमैटिक मैनुअल भी. और हां, तीसरी पंक्ति की सीट्स फोल्ड या रिमूव भी आपन कर सकते हैं, जिससे बूट स्पेस बढ़कर 625 लीटर तक हो जाता है.

अगर बात करें Triber की पेट्रोल इंजन की, तो ये करीब 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देती है. शहर की ड्राइविंग हो या हाइवे पर घूमना, ज्यादातर फैमिलियों के लिए ये ठीक-ठाक है. इसकी लाइटवेट डिजाइन और फ्यूल-इकोनॉमी वाला सेटअप चलते-चलते पैसे की बचत भी करवा देता है. मैनुअल पेट्रोल वर्जन में ये ARAI के हिसाब से 20 km/l तक देती है, और ऑटोमैटिक (AMT) वर्जन में लगभग 18.2 km/l.

इंटीरियर, एक्सटेरियर और फीचर्स

Triber के अंदर स्पेस का ख्याल रखा गया है. इसके सीट्स का लेआउट काफी फ्लेक्सिबल है. सेकंड और थर्ड रो को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. इंटरियर नॉर्मल है, पर काम चलाऊ और फंक्शनल है. कई वेरिएंट्स में आपको 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ब्लूटूथ और USB कनेक्टिविटी, और AC जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Triber छोटा जरूर है, लेकिन रोड पर इसका स्टाइल कमाल का दिखता है. इसका ऊंचा स्टैंड, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और स्मूथ हेडलैम्प्स इसे रास्ते पर दमदार प्रेजेंस देते हैं. ऊपर से रूफ रेल्स और बॉडी की शेपिंग इसे SUV वाला लुक और देते हैं.

सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी की बात करें तो Triber में वो सारी बेसिक चीजें मिलती हैं जो अब हर कॉम्पैक्ट MPV में स्टैंडर्ड हैं. जैसे कि डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और पीछे पार्किंग के लिए सेंसर्स. आगे वाले लोगों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर भी है. ऊपर वाले वेरिएंट्स में रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है, ताकि पार्किंग करते टाइम कोई दिक्कत ना हो.

प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द

Image 45
20km की माइलेज, कीमत सिर्फ 5. 76 लाख से शुरू, renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर 3

यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां

Previous article Bokaro News : विस्थापितों ने चालू नहीं होने दी हाइवाल माइनिंग
Next article Bokaro News : नौकरी से बैठाये गये मजदूरों ने दी चेतावनी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel