[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 14 सीटें, दमदार इंजन और बड़ा केबिन, फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है ये गाड़ी

14 सीटें, दमदार इंजन और बड़ा केबिन, फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है ये गाड़ी

0
14 सीटें, दमदार इंजन और बड़ा केबिन, फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है ये गाड़ी
फोर्स ट्रैवलर 3350 सुपर

बड़ी फैमिली के साथ कहीं घूमने या किसी खास मौके पर एक साथ सफर करना अक्सर चुनौती बन जाता है. परिवार के सभी लोगों के लिए अलग-अलग गाड़ियों का इंतजाम करना पड़ता है, जिससे खर्च भी बढ़ता है और साथ सफर करने का मजा भी कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं, जिसमें पूरा परिवार एक साथ आराम से सफर कर सके, तो Force Traveller 3350 Super आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.

14 लोगों के बैठने की सुविधा

Force Traveller 3350 Super को खास तौर पर ज्यादा यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 14 लोग एक साथ बैठ सकते हैं, जिससे परिवार, दोस्तों का ग्रुप या छोटे टूर ऑपरेटर आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी सीटें लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं. इसमें सिर्फ बैठने की जगह ही नहीं, बल्कि केबिन में अच्छा-खासा स्पेस भी मिलता है. पैसेंजर्स के साथ उनके सामान के लिए भी अच्छी-खासी जगह दी गई है, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

दमदार इंजन के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस

इस ट्रैवलर में 2596cc का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो हाईवे और शहर दोनों जगह स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है. लंबी दूरी के सफर को आसान बनाने के लिए इसमें मजबूत सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर सफर का एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा, इसका ब्रेकिंग सिस्टम भी सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल मिलता है.

लंबी यात्राओं के लिए बेहतर ऑप्शन

Force Traveller 3350 Super उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जो बड़े परिवार के साथ अक्सर यात्रा करते हैं या फिर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद पैसेंजर गाड़ी चाहते हैं. इसका बड़ा केबिन, आरामदायक सीटिंग और मजबूत इंजन इसे लंबी दूरी के सफर के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें, तो Force Traveller 3350 Super की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17,13,064 रुपये से 17.62 लाख रुपये तक जाती है. हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट्स, अलग-अलग शहरों और फीचर्स के आधार पर इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Force Traveller N Range: कार जैसा कॉकपिट और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नये अवतार में छा गई बड़े परिवार की गाड़ी

Previous article गुमला में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
Next article मधुबनी: ‘परिचय प्रसून’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण, मैथिली साहित्यकारों को समर्पित है कृति
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel