[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Moto G5 Plus भारत में लॉन्‍च, कीमत आपकी जेब के लिए है परफेक्ट

Moto G5 Plus भारत में लॉन्‍च, कीमत आपकी जेब के लिए है परफेक्ट

0
Moto G5 Plus भारत में लॉन्‍च, कीमत आपकी जेब के लिए है परफेक्ट

नयी दिल्ली : लेनोवो-मोटोरोला ब्रांड के मोटो जी-5 प्लस स्मार्टफोन को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया. इस स्मार्टफोन का इंतजार मोटो के ग्राहकों को काफी दिनों से था. कंपनी ने नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लोगों को फोन से रु-ब-रु करवाया. जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन केवल फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को मिलेगा. कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मोटो जी-5 और मोटो जी-5 प्लस स्मार्टफोन को सामने लाने का काम किया था.

जानें फीचर

1. मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले है.

2. फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है.

3. फोन 2 जीबी, 3 जीबी या 4 जीबी’ रैम वेरिएंट में ग्राहकों को उपलब्ध होगा.

4. इंटरनल स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प फोन में मौजूद है. यह स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा.

अब कैमरे की बात

1. मोटो जी-5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का ‘मोस्ट एडवांस्ड’ रियर कैमरा है.

2. फोन में डुअल ऑटोफोकस, 4के की वीडियो रिकॉर्डिंग, एफ/1.7 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश जैसी खूबियां मौजूद है.

3. फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है.

अन्य बातें

1. मोटो जी-5 प्लस 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी से लैस है.

2. फोन की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपये रखी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel