[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile नये साल की पूर्व संध्या पर भारत में व्हॉट्सएप पर भेजे गये 14 अरब संदेश

नये साल की पूर्व संध्या पर भारत में व्हॉट्सएप पर भेजे गये 14 अरब संदेश

0
नये साल की पूर्व संध्या पर भारत में व्हॉट्सएप पर भेजे गये 14 अरब संदेश

नयी दिल्ली : देश में नए साल की पूर्व संध्या पर बधाई देने के लिए व्हॉट्सएप पर 14 अरब संदेश भेजे गए। लोगों ने इस बार परंपरागत साधनों मसलन एसएमएस या ग्रीटिंग कार्ड के बजाय नए साल की शुभकामना देने के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल किया. फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए भारत सबसे बडा बाजार है. उसके कुल उपयोगकर्ताओं में 16 करोड से अधिक भारत में हैं.

व्हाट्सएप द्वारा साझा किए गए आंकडों के अनुसार अकेले 31 दिसंबर, 2016 को ही 14 अरब संदेश भेजे गए. यह भारत में अभी तक का सबसे उंचा स्तर है. दूरसंचार ऑपरेटर नए साल या दिवाली पर अपने ग्राहकों से एसएमएस के लिए कुछ अधिक शुल्क वसूलते हैं जिसकी वजह से व्हॉट्सएप लोकप्रिय हो रहा है. व्हॉट्सएप से संदेश भेजने में सिर्फ डेटा खर्च होता है कोई शुल्क नहीं लगता. यह आंकडा पिछले साल दिवाली के मौके पर एक दिन में भेजे गए आठ अरब संदेशों से काफी अधिक है.

दिलचस्प यह है कि 31 दिसंबर को व्हॉट्सएप ने एंड्रायड के पुराने संस्करण, आईओएस तथा विंडो फोन पर काम करना बंद कर दिया. एंड्रायड 2.2 या उससे नीचे, आईओएस 6 या उससे कम तथा विंडोज फोन 7 पर व्हॉट्सएप अब काम नहीं करता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel