[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 5G Roll Out से एयरलाइन इंडस्ट्री को क्या परेशानी है? यहां समझें आसान भाषा में

5G Roll Out से एयरलाइन इंडस्ट्री को क्या परेशानी है? यहां समझें आसान भाषा में

0
5G Roll Out से एयरलाइन इंडस्ट्री को क्या परेशानी है? यहां समझें आसान भाषा में

5G & Airlines : 5G तकनीक एक बार फिर से विवादों में घिर गई है. पहले 5G को कोरोना वायरस का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था. इसके बाद कहा जाने लगा कि 5G नेटवर्क के आ जाने से पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा. अब 5G की शुरुआत होते ही अमेरिका में एयरलाइन कंपनियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. आखिर यह माजरा क्या है? आइए समझें इसे-

अमेरिकी उड्डयन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कहा है कि 5जी के कारण विमान के रेडियो अल्टीमीटर और ब्रेक सिस्टम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे रनवे पर विमान को लैंड कराने में दिक्कत आ सकती है.

आपको बता दें कि एटीएंडटी और वेरिजोन कंपनी इसी सप्ताह से अपना 5जी नेटवर्क रॉल आएट करने वाली थीं, लेकिन पता चला कि ये कंपनियां अपने 5जी नेटवर्क के लिए अल्टीमीटर में इस्तेमाल होने वाले रेडियो स्पेक्ट्रम के काफी करीब वाले स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती हैं.

Also Read: 5G Roll Out: अमेरिका में 5जी सेवा शुरू होने से एयरलाइंस में हड़कंप, उड़ानें रद्द

अल्टीमीटर के जरिये विमान और धरती के बीच की दूरी को मापा जाता है. ऐसे में विमान और धरती की सटीक ऊंचाई मापने में दिक्कत आ रही है.

5G के C बैंड की रेंज 3.7 से 3.98GHz होती है और अल्टीमीटर 4.2 से 4.4GHz की रेंज में काम करता है. ऐसे में 5जी के बैंड की फ्रीक्वेंसी और अल्टीमीटर रेडियो की फ्रीक्वेंसी काफी करीब हो रही है, जो विमानन कंपनियों की सबसे बड़ी चिंता है.

5जी में इस्तेमाल होने वाले C बैंड की फ्रीक्वेंसी के कारण वे सभी उपकरण काम करना बंद हो सकते हैं, जो विमान की ऊंचाई बताते हैं. इसके अलावा नेविगेशन सिस्टम भी फेल हो सकता है.

विमानन कंपनियों ने कहा है कि हवाई अड्डे के रनवे के दो मील के दायरे को छोड़ कर किसी भी इलाके में 5जी इंटरनेट सेवा बहाल की जा सकती है.

Also Read: 5G in India : स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होगी 5जी सेवा, पढ़ें पूरी खबर

Previous article नहीं बुझेगी अमर जवान ज्योति, सरकारी सूत्रों ने कही ये बात
Next article पटना में दूसरे दिन एक हजार से कम मिले कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे में आए 745 मामले और ठीक हुए 1839 संक्रमित
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel