[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कार का रखेंगे ऐसे ख्याल तो बढ़ेगी उसकी लाइफ, जानें असरदार तरीके

कार का रखेंगे ऐसे ख्याल तो बढ़ेगी उसकी लाइफ, जानें असरदार तरीके

0
कार का रखेंगे ऐसे ख्याल तो बढ़ेगी उसकी लाइफ, जानें असरदार तरीके
कार के इंजन में ऑइल डालता मैकेनिक (Photo: NAPA Auto parts)

कार खरीदना किसी के लिए भी बड़ा इन्वेस्टमेंट होता है. लेकिन बहुत लोग ये नहीं जानते कि कार की लाइफ सिर्फ ब्रांड या मॉडल पर नहीं, बल्कि इसकी सही मेंटेनेंस पर भी डिपेंड करती है. अगर आप कुछ आसान आदतें अपनाएं, तो आप अपनी कार की लाइफ आसानी से 5 से 10 साल तक बढ़ा सकते हैं, अचानक ब्रेकडाउन से बच सकते हैं, और हजारों रुपये की मरम्मत बचा सकते हैं. और सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं है. बस थोड़े साधारण और लगातार किए जाने वाले काम ही आपकी कार की सेहत बदल सकते हैं. आइए फिर जानते हैं उन कामों को.

रेगुलर ऑयल चेंज करते रहे

आपकी कार का इंजन ठीक उसी तरह से काम करता है जैसे हमारा दिल. और इंजन ऑयल वही काम करता है जो हमारे खून का रोल होता है. यानी इंजन के अंदर सभी पार्ट्स को स्मूथली चलाना. यह फ्रिक्शन कम करता है, इंजन को गर्म होने से बचाता है और उसे साफ रखता है. लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है, तेल गंदा और कम असरदार हो जाता है. इसलिए, अपनी कार की लंबी उम्र के लिए ऑयल को चेंज करते रहें.

टायर का ख्याल रखें

हम अक्सर कार के टायर की तरफ ध्यान ही नहीं देते, लेकिन ये आपकी सेफ्टी और कार की परफॉर्मेंस के लिए बेहद जरूरी हैं. अगर टायर का प्रेशर सही नहीं होगा, तो टायर जल्दी घिसेंगे, पेट्रोल ज्यादा लगेगा और सड़क पर पकड़ भी कम हो जाएगी. इसलिए, कोशिश करें कि हर महीने कम से कम एक बार टायर का प्रेशर चेक करें.

एयर फिल्टर चेक करें

आपकी कार का इंजन सही तरीके से काम करने के लिए साफ हवा चाहता है. एयर फिल्टर यही काम करता है. धूल और गंदगी को इंजन में जाने से रोकता है. लेकिन समय के साथ ये फिल्टर भी भर जाता है, जिससे आपकी कार की परफॉरमेंस और माइलेज दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

फ्लूइड चेक करते रहें

गाड़ी सिर्फ इंजन ऑयल पर ही नहीं चलती, इसके ठीक से चलने के लिए कई और फ्लूइड्स भी जरूरी हैं. जैसे कि कूलेंट, ब्रेक फ्लूइड, ट्रांसमिशन फ्लूइड और पावर स्टीयरिंग फ्लूइड. कूलेंट इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है, ब्रेक फ्लूइड आपके ब्रेक को सही तरीके से काम करने में मदद करता है, और ट्रांसमिशन फ्लूइड गियर बदलने को स्मूथ बनाता है.

ब्रेक और बैटरी

आपकी कार का ब्रेकिंग सिस्टम आपकी सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है. अगर ब्रेक पैड घिस गए हैं, तो ब्रेकिंग पावर कम हो सकती है और समय पर बदलने न परे तो बाकी पार्ट्स को भी नुकसान हो सकता है.

इसी तरह, बैटरी का भी ख्याल रखना जरूरी है. ढीले कनेक्शन या गंदी टर्मिनल्स की वजह से कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है. ध्यान दें कि अगर इंजन धीरे स्टार्ट हो रहा है या हेडलाइट्स मंद दिख रही हैं, तो ये चेतावनी के संकेत हैं.

यह भी पढ़ें: Bharat NCAP क्या है? जानिए कैसे मिलती है कार को सेफ्टी रेटिंग और क्यों है ये जरूरी

Previous article Bokaro: रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार से छू गया झंडा, 7 लोग झुलसे
Next article XLRI जमशेदपुर का 70वां दीक्षांत समारोह कल: ICICI बैंक के MD संदीप बख्शी होंगे मुख्य अतिथि
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel