[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile इस गर्मी लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं? पहले कार की ये 5 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें

इस गर्मी लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं? पहले कार की ये 5 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें

0
इस गर्मी लंबी ड्राइव पर निकलने वाले हैं? पहले कार की ये 5 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें
गर्मी में रोड ट्रिप पर निकली एक फैमिली (Photo: AI Generated)

क्या इस गर्मी आप भी रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं? बढ़िया आइडिया है, लेकिन निकलने से पहले आपको अपनी कार को थोड़ा समय जरूर देना होगा. भारत की तेज गर्मी में छोटी सी खराबी भी सफर के बीच बड़ा सिरदर्द बन सकती है. सोचिए, हाईवे के बीच इंजन ओवरहीट हो जाए और आप फंस जाएं तो कितना परेशान करने वाला वो सिचुएशन होगा. इसलिए निकलने से पहले बस कुछ मिनट कार की बेसिक चेकिंग करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका पूरा सफर आराम से और बिना टेंशन के हो सके. आइए जानते हैं आपको सफर पर निकलने से पहले क्या-क्या चेक कर लेना चाहिए.

सबसे पहले कूलेंट लेवल से शुरुआत करें

गर्मी में आपका इंजन पहले से ज्यादा मेहनत करता है.  अगर कूलेंट कम हो जाए तो कुछ ही मिनटों में ओवरहीटिंग की दिक्कत आ सकती है. इसलिए ध्यान रखें कि कूलेंट का लेवल हमेशा मिनिमम और मैक्सिमम के बीच हो. अगर यह कम दिखे, तो तुरंत उसे टॉप-अप कर लें ताकि आपकी गाड़ी सेफ और स्मूद चले.

इंजन ऑइल चेक करें

अब आप अपनी गाड़ी का इंजन ऑयल जरूर चेक करें. अगर सर्विस को टाइम हो गया है, तो उसे टालना बिल्कुल सही नहीं होगा. पुराना या कम इंजन ऑयल गाड़ी की परफॉर्मेंस को कमजोर कर सकता है और इंजन ज्यादा गर्म भी हो सकता है. बस कुछ सेकंड में डिपस्टिक से चेक करके आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं.

टायर को इग्नोर न करें 

टायर अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन ये आपकी सेफ्टी में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं. सफर पर निकलने से पहले टायर का प्रेशर जरूर चेक करें, क्योंकि गर्मी में हवा फैलती है और ज्यादा फुला हुआ टायर खतरा बन सकता है. हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए सही प्रेशर पर ही रखें.

बैटरी चेक कर लें 

अब जरा बैटरी की बात कर लेते हैं. गर्मी का मौसम कार की बैटरी पर काफी भारी पड़ता है. अगर आपकी गाड़ी स्टार्ट होने में देर लगाती है या बैटरी को लगे कुछ साल हो चुके हैं, तो उसे एक बार जरूर चेक करवा लें.

AC की कूलिंग चेक कर लें

आपकी कार का AC सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि इस मौसम में बहुत जरूरी चीज है. अगर वो ठीक से ठंडक नहीं दे रहा है, तो ट्रिप से पहले जरूर चेक करवा लें. गर्म केबिन में घंटों ड्राइव करना काफी थका देने वाला और परेशानी भरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रिजर्व फ्यूल में ड्राइविंग करना क्यों है खतरनाक? जानिए इससे कार पर क्या असर पड़ता है

Previous article Jamshedpur news. इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान
Next article क्या हैमस्ट्रिंग की चोट से बाहर होंगे रोहित शर्मा? अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel