[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile मॉनसून से पहले अपनी कार को कैसे रखें फिट? जरूर जान लें ये बातें

मॉनसून से पहले अपनी कार को कैसे रखें फिट? जरूर जान लें ये बातें

0
मॉनसून से पहले अपनी कार को कैसे रखें फिट? जरूर जान लें ये बातें
कार की सर्विसिंग करता एक आदमी (Photo: AI Generated)

मॉनसून का मौसम आते ही तपती गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन जिनके पास कार है उनके लिए कई नई चुनौतियां भी शुरू हो जाती है. तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, कम विजिबिलिटी और कीचड़ भरे रास्ते ये सब आपकी कार की परफॉर्मेंस और सेफ्टी पर असर डालते हैं. इसलिए बारिश शुरू होने से पहले अपनी कार को थोड़ा तैयार कर लेना ही सही होता है. इसलिए आइए जानते हैं मॉनसून शुरू होने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

टायर की ग्रिप जरूर चेक करें

बारिश के मौसम में आपकी कार का सबसे जरूरी पार्ट टायर ही होते हैं, क्योंकि वही सड़क से सीधे कनेक्टेड रहते हैं. गीली सड़कों पर गाड़ी चलाते समय ग्रिप कम हो जाती है, और अगर टायर घिसे हुए हों तो फिसलने का खतरा और बढ़ जाता है. इसलिए ये जरूरी है कि आपके टायर की ट्रेड डेप्थ कम से कम 2 mm हो, लेकिन अगर 3-4 mm हो तो और भी बेहतर रहता है. अच्छी ट्रेड डेप्थ पानी को टायर के नीचे से बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे गाड़ी हाइड्रोप्लानिंग (पानी पर फिसलना) से बची रहती है.

वाइपर ब्लेड्स चेक करें

बारिश में गाड़ी चलाते समय साफ विजिबिलिटी सबसे जरूरी होती है. लेकिन अगर आपके वाइपर ब्लेड पुराने या घिसे हुए हैं, तो वो कांच पर दाग छोड़ देते हैं और पानी ठीक से साफ नहीं कर पाते. इसलिए मानसून शुरू होने से पहले एक बार वाइपर ब्लेड जरूर चेक कर लें और जरूरत पड़े तो उन्हें बदल दें.

ब्रेक्स जरूर चेक करें

बारिश के मौसम में गाड़ी रोकना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गीली सड़कों पर ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी जल्दी नहीं रुकता. ऐसे में अपनी सेफ्टी के लिए ब्रेक्स का सही होना बहुत जरूरी है. इसलिए समय रहते ब्रेक पैड, डिस्क और ब्रेक फ्लूइड जरूर चेक करा लें. अगर आपको ब्रेक दबाते समय हल्कापन महसूस हो या कोई अजीब आवाज आए, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें.

ड्रेनेज चैनल्स और सील चेक करें 

अक्सर लोग कार के छोटे-छोटे लेकिन जरूरी हिस्सों पर ध्यान नहीं देते. जैसे विंडशील्ड, सनरूफ और दरवाजों के आसपास बने ड्रेनेज चैनल्स. इन जगहों पर पत्ते, धूल-मिट्टी या कचरा जमा होकर पानी के रास्ते को ब्लॉक कर देता है. फिर होता यह है कि पानी जमा होने लगता है और धीरे-धीरे कार के अंदर तक पहुंच जाता है. इससे बचने के लिए बस ड्रेनेज पॉइंट्स को समय-समय पर साफ करते रहें. साथ ही, दरवाजों और खिड़कियों के आसपास लगे रबर सील को भी चेक करते रहें.

जंग लगने से कार को बचाएं 

बारिश का पानी और कीचड़ अगर बार-बार आपकी कार पर पड़े, तो धीरे-धीरे जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए थोड़ा सा ध्यान देना बहुत जरूरी है.इससे बचने के लिए कार के नीचे यानी अंडरबॉडी पर एंटी रस्ट कोटिंग (anti-rust coating) करवा लें. इससे अंदर के जरूरी मेटल पार्ट्स लंबे समय तक सेफ रहते हैं. साथ ही, समय-समय पर कार को धोना और उस पर वैक्स करवाना भी काफी फायदेमंद होता है. इससे कार की बॉडी पर एक सेफ्टी लेयर बन जाती है.

यह भी पढ़ें: कार के वाइपर ठीक से नहीं कर रहे काम? ऐसे करें ठीक, मिलेगी साफ विजिबिलिटी

Previous article ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मां बनीं हैं ये एक्ट्रेस, असल जिंदगी में हैं इस डायरेक्टर की पत्नी
Next article पटना ऑफिस में होगा बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन, देखें लेटेस्ट अपडेट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel