[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

0
Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और अब कंपनियां इन्हें और स्मार्ट बनाने पर ध्यान दे रही हैं. सिर्फ बैटरी रेंज और स्पीड ही नहीं, बल्कि अब टचस्क्रीन डिस्प्ले भी इनका बड़ा आकर्षण बन गया है. ये स्क्रीन न सिर्फ नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं देती हैं, बल्कि म्यूजिक कंट्रोल, क्रैश अलर्ट और ऐप इंटीग्रेशन जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी शामिल करती हैं.

TVS iQube ST : सबसे एडवांस्ड वेरिएंट

TVS का iQube ST मॉडल 7-इंच TFT टचस्क्रीन के साथ आता है. इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, OTA अपडेट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं. 5.3 kWh बैटरी वेरिएंट में यह स्कूटर 212 किमी तक की रेंज देता है. कीमत: ₹1.71 लाख (एक्स-शोरूम).

Ola S1 Pro Gen 3 – स्मार्ट फीचर्स से भरपूर

Ola का फ्लैगशिप मॉडल MoveOS 5 पर चलता है और इसमें SOS अलर्ट, रोड ट्रिप मोड, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और डिजिटल की जैसी सुविधाएं हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, ऐप इंटीग्रेशन और रिमोट बूट अनलॉक भी मिलता है. कीमत: ₹1.02 लाख (एक्स-शोरूम).

Ather Rizta और 450X – यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस

Ather Rizta और 450X दोनों ही 7-इंच टचस्क्रीन के साथ आते हैं. इनमें Google Maps नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग, क्रैश अलर्ट और मैजिक ट्विस्ट जैसी सुविधाएं हैं. Rizta की कीमत ₹1.30 लाख से शुरू होती है, जबकि 450X ₹1.46 लाख से उपलब्ध है.

Simple One – सबसे लंबी रेंज

Simple One स्कूटर 265 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है. इसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और स्मार्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं. कीमत: ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम).

क्यों खास हैं ये स्कूटर?

इन टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले स्कूटरों का मकसद सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है. कॉल और म्यूजिक कंट्रोल से लेकर क्रैश अलर्ट और नेविगेशन तक, ये फीचर्स इन्हें वास्तव में स्मार्ट स्कूटर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: BaaS मॉडल के साथ भारत में मिलने वाले टॉप 5 वैल्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

यह भी पढ़ें: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेज, हर 10 में से 1 EV खरीदार

Previous article रसोई गैस की सप्लाई अब होगी और भी तेज: भारत में बिछ रहा है 2500 KM लंबा पाइपलाइन नेटवर्क
Next article कोल खदानों के संवेदनशील क्षेत्र में लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel