[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile कार पर लगे स्क्रैच या डेंट को कैसे हटाएं? गैराज जाने से पहले घर पर आजमा कर देखें ये तरीके

कार पर लगे स्क्रैच या डेंट को कैसे हटाएं? गैराज जाने से पहले घर पर आजमा कर देखें ये तरीके

0
कार पर लगे स्क्रैच या डेंट को कैसे हटाएं? गैराज जाने से पहले घर पर आजमा कर देखें ये तरीके
कार पर लगे स्क्रैच को हटाते हुए एक आदमी / एआई इमेज

नई कार की चमक हर मालिक को पसंद होती है, लेकिन शहरों की भीड़भाड़, तंग पार्किंग स्पेस और रोजमर्रा की भागदौड़ में कार पर छोटे-मोटे स्क्रैच लगना लगभग तय है. कई बार ये खरोंचें इतनी छोटी होती हैं, कि उनके लिए सर्विस सेंटर जाना और हजारों रुपये खर्च करना सिर्फ समय और पैसे की बर्बादी होती है. अच्छी बात है यह है कि इन हल्के स्क्रैच और छोटे डेंट को सही तरीके अपनाकर घर पर ही काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि गाड़ी की खूबसूरती भी बरकरार रहती है. यहां आपको हम कुछ आसान और कारगर ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आप अपनी कार को मिनटों में फिर से चमकदार और नई जैसी बना सकते हैं.

सबसे पहले चेक करें कितना गहरा है स्क्रैच

किसी भी उपाय को अपनाने से पहले यह जानना जरूरी है कि स्क्रैच कितना गहरा है. इसके लिए अपने नाखून को हल्के से स्क्रैच पर चलाएं. अगर आपके नाखून उसमें अटकते नहीं है, तो यानी कि नुकसान केवल क्लियर कोट तक ही है. हालांकि, अगर स्क्रैच इतना गहरा है कि वह प्राइमर या मेटल तक पहुंच गया है, तो ऐसे में घरेलू उपाय कारगर नहीं होंगे. आपको फिर प्रोफेशनल रिपेयरिंग कराने की जरूरत पड़ेगी.

टूथपेस्ट से हल्के स्क्रैच कर सकते हैं कम

अगर कार पर सिर्फ हल्के-फुल्के स्क्रैच हैं, तो उन्हें कम करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. टूथपेस्ट में मौजूद हल्के अब्रैसिव पार्टिकल्स स्क्रैच के निशान को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा सा व्हाइट टूथपेस्ट लगाएं और स्क्रैच वाली जगह पर 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें. कई मामलों में हल्के स्क्रैच गायब हो जाते हैं या पहले के मुकाबले में काफी कम दिखाई देने लगते हैं.

गहरे स्क्रैच के लिए टच-अप आसान तरीका

अगर कार पर लगा स्क्रैच इतना गहरा है कि पेंट की नीचे वाली परत दिखाई देने लगे, तो उसे छिपाने के लिए टच-अप पेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्क्रैच को कम दिखाई देने में मदद करता है और कार की लुक भी बेहतर बनी रहती है. वहीं, अगर टच-अप पेंट आपके पास नहीं है, तो कार के रंग से मिलती-जुलती नेल पॉलिश भी इमरजेंसी सॉल्यूशन के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है. इसे स्क्रैच पर हल्की परत में लगाकर निशान को काफी हद तक छिपाया जा सकता है. हालांकि, बेहतर फिनिश और लंबे समय तक टिकाऊ नतीजों के लिए कंपनी द्वारा सुझाए गए टच-अप पेंट का इस्तेमाल करना ही सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

पॉलिश और वैक्स से वापस लाएं नई जैसी चमक

अगर कार पर हल्के स्क्रैच, धुंधले निशान या स्वर्ल मार्क्स दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए कार पॉलिश या स्क्रैच रिमूवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कार की पेंट लेयर को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है. इसके लिए स्क्रैच वाली जगह पर थोड़ी-सी पॉलिश या कम्पाउंड लगाएं और माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद वैक्स की एक लेयर लगा दें. इससे न सिर्फ स्क्रैच कम नजर आते हैं, बल्कि कार की चमक भी वापस आ जाती है और पेंट को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है.

गर्म पानी और प्लंजर से निकालें छोटे डेंट

अगर कार के प्लास्टिक बंपर पर छोटा-मोटा डेंट आ गया है, तो उसे घर पर भी ठीक करने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए डेंट वाली जगह पर थोड़ा गर्म पानी डालें, जिससे प्लास्टिक नरम हो जाए. इसके बाद प्लंजर को डेंट पर लगाकर धीरे-धीरे अपनी तरफ खींचें. कई बार हल्के डेंट आसानी से बाहर निकल आते हैं और बंपर पहले जैसा दिखने लगता है. हालांकि, अगर डेंट बड़ा या ज्यादा गहरा है, तो बेहतर रिजल्ट के लिए किसी प्रोफेशनल मैकेनिक की मदद लेना ही सही रहेगा.

स्क्रैच रिमूवर किट भी है किफायती समाधान

जो लोग DIY उपायों में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहते, उनके लिए स्क्रैच रिमूवर किट एक आसान ऑप्शन हो सकती है. बाजार में मिलने वाले इन किट्स में आमतौर पर पॉलिशिंग कम्पाउंड, एप्लिकेटर पैड और फिनिशिंग सामग्री शामिल होती है. इनकी कीमत लगभग 300 रुपये से 1,500 रुपये के बीच होती है. एक बार खरीदने के बाद इन्हें कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बार-बार छोटे स्क्रैच ठीक कराने का खर्च बच जाता है.

यह भी पढ़ें: चाहे आप Alto चला रहे हो या Mercedes… यह एक गलती कार को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान

Previous article जरूरी है ऑफलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देना
Next article बिहार में 2549 करोड़ से बिछेगा विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन, गंगा पर भी बनेगा 2.44 किमी लंबा डबल लाइन पुल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel