भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जिन्हें आप 10 लाख रुपये से कम कीमत में घर ला सकते हैं. ये कारें न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि शानदार रेंज, मॉडर्न फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करती हैं. इनमें कुछ कारें एक बार फुल चार्ज होने पर 400Km से ज्यादा की रेंज देती हैं, जबकि फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में.
2026 Tata Tiago EV
2026 Tata Tiago EV फिलहाल भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बन गई है. इसके शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है, जबकि बैटरी के साथ इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 285Km तक की ड्राइविंग रेंज देती है. वहीं, 30kW DC फास्ट चार्जर की मदद से केवल 18 मिनट की चार्जिंग में करीब 100Km तक की रेंज हासिल की जा सकती है.
MG Comet EV
MG Comet EV पहले भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी, लेकिन अब यह Tata Tiago EV के बाद दूसरे नंबर पर है. इसका Battery as a Service (BaaS) वेरिएंट 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 17.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 250Km तक की दावा की गई रेंज ऑफर करता है. कॉम्पैक्ट साइज और शहरों में आसान ड्राइविंग इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
2026 Tata Punch EV
हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Tata Punch EV भारतीय बाजार की तीसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसके BaaS वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है. इस इलेक्ट्रिक SUV में 30kWh और 40kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के अनुसार, बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 468Km तक की रेंज दे सकता है.
Citroen eC3X
Citroen ने हाल ही में अपनी नई eC3X को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. इसका Battery as a Service (BaaS) वेरिएंट 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM, JBL ऑडियो सिस्टम, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320Km तक की दावा की गई रेंज देती है.
MG Windsor EV
MG Windsor EV साल 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी. भारत में इसका BaaS वेरिएंट 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. कंपनी इसे दो बैटरी ऑपशंस के साथ बेचती है. पहला 38kWh बैटरी पैक, जो 332Km तक की दावा की गई रेंज देता है, जबकि दूसरा 52.9kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 449Km तक की रेंज दे सकता है. ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स की वजह से यह इस बजट में एक मजबूत ऑप्शन बनकर उभरती है.
यह भी पढ़ें: EV बाजार में टाटा का मास्टरप्लान, नई सिएरा EV समेत जल्द आएंगे 4 मॉडल
