[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम 

गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम 

0
गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम 
गर्मियों में कार की देखभाल के लिए 5 आसान टिप्स / एआई इमेज

तेज धूप, तपती सड़कें और 40 डिग्री से ऊपर पहुंचता तापमान न सिर्फ आपको, बल्कि आपकी कार पर काफी बुरा असर डाल सकता है. गर्मियों में छोटी-सी लापरवाही भी इंजन ओवरहीटिंग, टायर ब्लास्ट या बैटरी फेल जैसी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती हैं. ऐसे में समय रहते सही देखभाल ही आपकी कार को सुरक्षित और सफर को आरामदायक बनाए रखती है. 

इंजन कूलेंट पर रखें नजर

गर्मियों में कार का कूलिंग सिस्टम ज्यादा काम करता है. इसलिए कूलेंट का सही लेवल और उसकी क्वालिटी बनाए रखना जरूरी है. कूलेंट कम या खराब होने पर इंजन ओवरहीट हो सकता है. साथ ही रेडिएटर और पाइप्स में लीकेज जरूर चेक करें.

टायर प्रेशर चेक करें रेगुलर 

गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलती है, जिससे ओवर इन्फ्लेशन ओवर-इन्फ्लेशन (टायर का बीच का हिस्सा फूल जाना) और ब्लोआउट (टायर का अचानक और जोरदार धमाके के साथ फट जाना) का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए लेवल पर रखें. साथ ही टायर में क्रैक या घिसावट भी जांचते रहें.

बैटरी का रखें खास ध्यान

ज्यादा तापमान बैटरी के फ्लूड को जल्दी सुखा सकता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है. बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें और अगर बैटरी 2-3 साल पुरानी है, तो उसे चेक जरूर करवाएं, ताकि अचानक खराब होने से बचा जा सके.

कार के इंटीरियर को धूप से बचाएं

लगातार धूप में रहने से कार का इंटीरियर खराब हो सकता है, जैसे डैशबोर्ड का फटना या रंग उड़ना. इसके लिए सनशेड का इस्तेमाल करें, छांव में पार्क करें या सीट कवर लगाएं. इससे कार के अंदर का तापमान भी कम रहेगा.

AC की परफॉर्मेंस चेक करें

गर्मियों में AC का सही काम करना बेहद जरूरी है. अगर कूलिंग कम हो, बदबू आए या एयरफ्लो कमजोर लगे, तो तुरंत सर्विसिंग करवाएं. केबिन एयर फिल्टर साफ रखें और रेफ्रिजरेंट लेवल भी चेक करें.

यह भी पढ़ें: नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक

Previous article क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच 
Next article क्या आज सस्ता हुआ सोना-चांदी? यहां देखें 30 मार्च की लेटेस्ट रेट लिस्ट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel