[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 80,000 रुपये से कम में अब खरीद पाएंगे ये 5 बेस्ट कम्यूटर बाइक, फीचर्स और लुक सब दमदार, देखें लिस्ट

80,000 रुपये से कम में अब खरीद पाएंगे ये 5 बेस्ट कम्यूटर बाइक, फीचर्स और लुक सब दमदार, देखें लिस्ट

0
80,000 रुपये से कम में अब खरीद पाएंगे ये 5 बेस्ट कम्यूटर बाइक, फीचर्स और लुक सब दमदार, देखें लिस्ट
Best commuter Bikes: 80 हजार से कम में आते हैं ये कम्यूटर बाइक

Best Commuter Bikes Dhanteras Diwali 2025: हाल ही में हुई GST कटौती के बाद कई लोग इस फेस्टिव सीजन में नयी टू-व्हीलर खरीदने की प्लानिंग में जुट गए हैं. और हो भी क्यों न, घर में बाइक रहने से काफी सुविधा होती है. अगर आप भी इस सीजन 100cc वाली प्रैक्टिकल कम्यूटर बाइक्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई मॉडल्स अब बेहद सस्ते दाम पर मौजूद हैं. अगर आपका बजट 80 हजार रुपये से कम हैं तो नीचे दी गयी ऑप्शन को आप जरूर चेक कर सकते हैं. आइए इन कम्यूटर मोटरसाइकिल्स के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Honda Shine 100

अगर आप एक अच्छी और भरोसेमंद बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Honda Shine 100 एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. नई GST दरों के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब सिर्फ 63,191 रुपये है. Honda Shine 100 में अब नया 98.98cc का फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर-कूल्ड इंजन है जिसमें eSP टेक्नोलॉजी लगी हुई है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा भी आपको मिलती है.

Bajaj CT 110X

अगर आप अपनी कम्यूटर मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Bajaj CT 110X को एक बार जरूर चेक कर सकते हैं. इसमें 115.45cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन फिट किया गया है जो 8.4hp की पावर देता है. GST में बदलाव के बाद अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,284 रुपये हो गई है.

Honda Livo 

अगर आप अपनी मोटरसाइकिल की फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुरक्षा को लेकर सचेत हैं, तो होंडा लिवो आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. ये कम्यूटर बाइक बजट फ्रेंडली है और इसमें डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 79,809 रुपये है. इसमें आपको 109.51cc की एयर-कूल्ड इंजन देखने को मिल जाती है, जो 7500 rpm पर 8.79 PS की पावर देती है. इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक है और कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 kmpl का माइलेज देती है.

Bajaj Platina 110

Bajaj Platina 110 भी 100cc-125cc वाले पॉपुलर कम्यूटर बाइक सेगमेंट काफी पॉपुलर है. लोग इस बाइक को खूब पसंद करते हैं. हाल ही में इसकी कीमत में कमी की गई है और अब प्लेटिना 110 का ड्रम ब्रेक वेरिएंट सिर्फ 69,284 रुपये एक्स-शोरूम में मिल रहा है.

Hero Splender Plus 

बात करें हीरो स्प्लेंडर प्लस की तो, Practical राइडिंग और कम खर्च वाली मेंटेनेंस के चलते ये बाइक लोगों  पर राज करती है. नए GST के बाद इसकी कीमतें थोड़ी बढ़ गई हैं. अब ड्रम ब्रेक वाला वेरिएंट 73,902 रुपये और i3S व स्पेशल एडिशन 75,055 रुपये में एक्स-शोरूम मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें: Honda Activa और TVS Jupiter की कीमतों में गिरावट, GST 2.0 के बाद कौन है सस्ता?

यह भी पढ़ें: Honda की नयी CB350C बाइक आयी बाजार में, क्या है खास इस एडिशन में?

Previous article Oily Skin Clean Up Tips: ऑयली स्किन और पिंपल्स से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Next article How To Remove Blackheads From Nose: चेहरे की खूबसूरती रहेगी बरकरार, नाक से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel