[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें

2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें

0
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Guerrilla 450 लॉन्च कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि जब इसे 2024 में पेश किया गया था, तब इस बाइक में Himalayan 450 वाला ही इंजन इस्तेमाल किया गया था. अब 2026 अपडेट में कंपनी ने इस बार फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस और ओनरशिप को और स्मूद और बेहतर बनाने पर किया है. इतना ही नहीं, Royal Enfield ने लाइनअप में एक नया Apex वेरिएंट भी जोड़ा है. तो अगर आप इस बाइक को लेकर एक्साइटेड हैं, तो आइए जानते हैं 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 की वो 5 खास बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए.

वेरिएंट और कीमत

इसकी कीमत ₹2.49 लाख से शुरू होकर ₹2.72 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कंपनी ने इसे Analogue, Dash, Flash और एक नया Apex वेरिएंट में लॉन्च किया है.

खास बात ये है कि Apex वेरिएंट रेड कलर में ₹2,49,194 में मिलता है, जबकि ब्लैक और ग्रीन शेड्स के लिए आपको ₹2,56,387 खर्च करने होंगे. वहीं Dash वेरिएंट की बात करें तो Twilight Blue ₹2,49,194 में आता है, जबकि Shadow Ash, Smoke Silver और Playa Bronze जैसे कलर ऑप्शन्स की कीमत ₹2,67,116 रखी गई है. इसके टॉप वेरिएंट Flash Brava Blue की कीमत करीब ₹2,72,479 रखी गई है.

इंजन

Guerrilla 450 में वही 452cc का single-cylinder, liquid-cooled इंजन दिया गया है, जो Himalayan 450 में भी मिलता है. ये इंजन 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-speed गियरबॉक्स मिलता है. 

फीचर्स

इस बाइक में आपको Tripper dash के साथ 4.0-इंच का राउंड TFT डिस्प्ले मिलता है. इसमें Google Maps नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मीडिया कंट्रोल जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. Apex वेरिएंट में Street और Sport मोड्स मिलते हैं. खास बात ये है कि इसमें memory function भी है. यानी आप जो मोड आखिरी बार इस्तेमाल करेंगे, बाइक उसी मोड में स्टार्ट होगी. वहीं Dash और Flash वेरिएंट्स में नए CEAT GRIPP XL RE टायर्स दिए गए हैं, जिनका कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न अपडेट किया गया है.

Apex वेरिएंट में आपको 17-इंच के रोड-फोकस्ड Vredestein Centauro ST टायर्स मिलते हैं. इसे खास तौर पर स्पोर्टी राइडिंग के लिए बनाए गए हैं. ये टायर्स गीली सड़कों और कम ग्रिप वाली सतहों पर बेहतर पकड़ देने का दावा करते हैं.

हार्डवेयर 

2026 Royal Enfield Guerrilla 450 वही मजबूत स्टील ट्विन-स्पार फ्रेम पर बनी है. सस्पेंशन सेटअप में आगे 43mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे लिंकज-टाइप मोनोशॉक दिया गया है. इसका मकसद है आपको हर तरह की सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी, कंट्रोल और स्मूद हैंडलिंग देना.

यह भी पढ़ें: ऑफ-रोड बीस्ट KTM 890 Adventure R Rally अनवील, बिकेंगी सिर्फ 700 पीस

Previous article परफेक्ट मोमो डो बनाने के लिए फॉलो करें रणवीर बरार के ये आसान टिप्स
Next article आमलोग संकट में हैं और सरकार चुनाव में लगी है : सांसद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel