[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile स्टाइलिश लुक, 8-स्पीड गियरबॉक्स और ढेर सारे फीचर्स के साथ पेश हुई टाइगुन फेसलिफ्ट

स्टाइलिश लुक, 8-स्पीड गियरबॉक्स और ढेर सारे फीचर्स के साथ पेश हुई टाइगुन फेसलिफ्ट

0
स्टाइलिश लुक, 8-स्पीड गियरबॉक्स और ढेर सारे फीचर्स के साथ पेश हुई टाइगुन फेसलिफ्ट
2026 Volkswagen Taigun Facelift (Photo: Volkswagen India)

Volkswagen ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Taigun का 2026 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसे पहले से कहीं ज्यादा शानदार बनाने की कोशिश की है. नए मॉडल में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसके लुक, टेक्नोलॉजी, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और सेफ्टी को एक नया लेवल देते हैं. खास बात ये है कि इस बार Taigun को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाने पर फोकस किया गया है, ताकि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला और मजबूत हो सके. 

2026 Volkswagen Taigun Facelift: पावरट्रेन अपग्रेड

2026 Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट में इस बार असली गेम पावरट्रेन में बदला गया है. अब 1.0 TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो पहले वाले 6-स्पीड से ज्यादा स्मूद और करीब 5.8% ज्यादा माइलेज देने का दावा करता है.

वहीं 1.5 TSI वेरिएंट में पहली बार रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इससे ब्रेकिंग और भी बेहतर हो गई है. इस इंजन के साथ पहले जैसा 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक मिलता है. इस कार में आपको दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार हैं. पहला 1.0-लीटर TSI इंजन है, जो 115hp की पावर और 178Nm टॉर्क देता है. वहीं दूसरा 1.5-लीटर TSI इंजन 150hp और 250Nm टॉर्क के साथ आता है.

2026 Volkswagen Taigun Facelift: एक्सटेरियर

अगर लुक्स की बात करें तो नई Taigun Facelift का फ्रंट बिल्कुल फ्रेश और प्रीमियम फील देता है. इसकी इंस्पिरेशन Volkswagen Tayron R-Line से ली गई है. सामने आपको इल्यूमिनेटेड VW लोगो, नई LED हेडलाइट्स जो एक फुल-विथ लाइट बार से जुड़ी हैं, स्लिम ग्रिल और क्रोम टच वाला नया बंपर देखने को मिलता है.

अगर आप GT वेरिएंट चुनते हैं, तो इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक एक्सटीरियर ट्रिम्स और खास GT बैजिंग इसे और ज्यादा स्पोर्टी बना देती है.

साइड से देखने पर डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है, बस नए डिजाइन के 17-इंच अलॉय व्हील्स इसे थोड़ा फ्रेश टच देते हैं. वहीं पीछे की तरफ इल्यूमिनेटेड VW लोगो, नए LED टेललैम्प्स जिनमें सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स हैं, और एक रिवाइज्ड बंपर दिया गया है.

2026 Volkswagen Taigun Facelift: फीचर्स और सेफ्टी इक्विपमेंट 

2026 की नई Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड हो गई है. अंदर बैठते ही आपको नया 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और अपडेटेड 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें AI इंटीग्रेशन, रियल-टाइम अपडेट्स और बेहतर वॉइस कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं. अब इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी जुड़ गया है.

कम्फर्ट के लिए इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और अपडेटेड AC सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इंटीरियर में नए फिनिश और दो-रंग (टू-टोन) थीम के साथ 6 अलग-अलग अपहोल्स्ट्री ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी Taigun कोई समझौता नहीं करती. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ISOFIX माउंट्स और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अच्छी बात ये है कि यह कार अपने पिछले मॉडल की तरह ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को बरकरार रखती है.

यह भी पढ़ें: Brezza से WagonR तक, Maruti ला रही 4 बड़ी कारों के नये फेसलिफ्ट मॉडल

Previous article पूर्णिया में शर्मसार हुई इंसानियत, प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई
Next article बिहार में प्री-मानसून का खतरनाक सिस्टम ‘काल बैसाखी’ एक्टिव, इन 19 जिलों में IMD की चेतावनी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel