[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile पहले पोल से टकराई, फिर दूसरी कार ने मारी टक्कर! देखिए नई 2026 Tata Tiago CNG का डबल क्रैश टेस्ट

पहले पोल से टकराई, फिर दूसरी कार ने मारी टक्कर! देखिए नई 2026 Tata Tiago CNG का डबल क्रैश टेस्ट

0
पहले पोल से टकराई, फिर दूसरी कार ने मारी टक्कर! देखिए नई 2026 Tata Tiago CNG का डबल क्रैश टेस्ट
2026 Tiago CNG क्रैश टेस्ट (Photo: Tata Motors Cars/YouTube)

Tata Motors ने 28 मई को भारत में नई Tiago iCNG फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये रखी गई है. आजकल कार खरीदते समय लोग सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि सेफ्टी पर भी खास ध्यान देते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए Tata ने Tiago को मजबूत और सेफ बनाने पर जोर दिया है.

अपनी इस दावे को साबित करने के लिए कंपनी ने नई Tiago का इंटरनल क्रैश टेस्ट भी किया. खास बात यह रही कि कार को एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टक्करों से गुजारा गया. पहले इसे एक मजबूत पोल से टकराया गया और फिर दूसरी कार के साथ इसकी टक्कर कराई गई. इस पूरे टेस्ट का वीडियो अब सामने आया है. आइए देखते हैं.

2026 Tata Tiago CNG: क्रैश टेस्ट वीडियो

2026 Tata Tiago CNG का डबल क्रैश टेस्ट

क्रैश टेस्ट शुरू होने से पहले कार में एडल्ट और चाइल्ड डमीज को बैठाया जाता है और CNG प्रेशर समेत सभी जरूरी चीजों को चेक की जाती है. सब कुछ तैयार होने के बाद कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया जाता है और सीधे एक मजबूत लोहे के पोल से टकराया जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह पोल कार के फ्रंट हिस्से के ठीक बीच में टक्कर मारता है. अब सवाल है कि यह पोल आखिर किस चीज को दर्शाता है? भारतीय सड़कों के हिसाब से देखें तो यह किसी बिजली के खंभे, पेड़ या सड़क के डिवाइडर जैसी बाधा हो सकती है, जिनसे टकराने के हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं. ऐसे एक्सीडेंट में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज

लेकिन असली खतरा सिर्फ पहली टक्कर तक सीमित नहीं रहता. कई बार दुर्घटना के बाद पीछे से आ रही या पास से गुजर रही दूसरी गाड़ियां भी टक्कर मार सकती हैं, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है. इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए Tata Motors ने इस बार कुछ अलग किया. फ्रंट पोल क्रैश के तुरंत बाद दूसरी Tata Tiago को कार के दाहिने हिस्से से जोरदार टक्कर मारते हुए दिखाया गया. यह हाई-सीवेरिटी साइड इम्पैक्ट को दर्शाता है, जिसमें दोनों दाहिने दरवाजों पर सीधा असर पड़ता है. यानी एक CNG कार पर लगातार दो बेहद गंभीर क्रैश टेस्ट किए गए, ताकि यह परखा जा सके कि असल जिंदगी जैसी मुश्किल सिचुएशन में उसकी सेफ्टी कितनी मजबूत रहती है.

क्रैश टेस्ट में नई Tiago ने किया शानदार प्रदर्शन

कंपनी के मुताबिक कार ने लगातार दो बड़े क्रैश झेलने के बाद भी अंदर बैठे लोगों को सेफ रखा. पोल से टक्कर के दौरान कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और बोनट लगभग पूरी तरह टूट गया, लेकिन सबसे अहम बात यह रही कि A-पिलर और केबिन सेफ बने रहे. फ्रंट एयरबैग्स तुरंत खुल गए, जिससे यात्रियों को बेहतर सेफ्टी मिली.

एयरबैग्स की बात करें तो पहले Tiago में सिर्फ दो फ्रंट एयरबैग्स मिलते थे, लेकिन अब फेसलिफ्ट मॉडल में सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इनकी अहमियत साफ दिखाई दी. जैसे ही दूसरी कार ने साइड से टक्कर मारी, साइड और कर्टेन एयरबैग्स तुरंत एक्टिव हो गए.

कंपनी का कहना है कि दो गंभीर क्रैश के बाद भी Tiago के दरवाजे ऑटोमैटिक अनलॉक हो गए और उन्हें आसानी से खोला जा सका. यह एक बेहद जरूरी सेफ्टी पहलू है, क्योंकि कई हादसों में कार के दरवाजे जाम हो जाते हैं. ऐसे में क्रैश के बाद भी दरवाजों का आसानी से खुल जाना Tiago की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन इंजीनियरिंग को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए क्यों बेस्ट है नई Tata Tiago EV? जानें 5 कारण

Previous article तीन दिन बाद सकुशल मिला लापता किशोर, पुलिस की तत्परता लाई रंग
Next article नवादा के चिरैयां स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel