[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 21,000 में बुक करें 2026 Renault Duster, कंपनी दे रही प्रायोरिटी डिलीवरी और खास ऑफर्स

21,000 में बुक करें 2026 Renault Duster, कंपनी दे रही प्रायोरिटी डिलीवरी और खास ऑफर्स

0
21,000 में बुक करें 2026 Renault Duster, कंपनी दे रही प्रायोरिटी डिलीवरी और खास ऑफर्स
रेनॉल्ट डस्टर

Renault India ने भारत में लॉन्च से पहले ही अपनी नई जेनरेशन 2026 Renault Duster को रिवील कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद सामने आई यह SUV नए डिजाइन, पूरी तरह बदले हुए इंटीरियर और नए पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश की गई है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आती है. मार्च लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपने इस नये मॉडल की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. ऐसे में अगर आप भी इस गाड़ी को लेने का मन बना रहे हैं, तो यहां जानिए कितने में कर सकते हैं बुक और क्या मिलेंगे इंजन ऑप्शन.

प्री-बुकिंग पर कंपनी दे रही कई सारे बेनिफिट्स

2026 Renault Duster की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. इच्छुक ग्राहक इस मॉडल को 21,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. सबसे खास बात तो कंपनी प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कई सारे बेनिफिट्स दे रही है. इसमें प्रायोरिटी डिलीवरी, स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस और खास ‘Gang of Duster’ मर्चेंडाइज जैसे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स शामिल है. साथ ही चुनिंदा ग्राहकों को कंपनी नई Duster के मेकिंग प्रोसेस को करीब से देखने का मौका भी देगी.

नयी डस्टर में मिलेंगे तीन इंजन ऑप्शन्स

रेनॉल्ट अपनी नयी SUV को दमदार और एडवांस्ड इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च करने वाली है. इसमें सबसे पावरफुल ऑप्शन 1.3-लीटर,Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन का होगा, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड वेट-क्लच DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

SUV में 1.8-लीटर E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा, जिसमें 1.4 kWh की बैटरी और 8-स्पीड DHT गियरबॉक्स दिया गया है. Renault का दावा है कि यह हाइब्रिड सिस्टम शहर की ड्राइविंग कंडीशन में 80% तक प्योर इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी काफी बेहतर होगी.

एंट्री-लेवल ऑप्शन के तौर पर इसमें 1.0-लीटर, TCe 100 पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जो इसे बजट और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस बनाता है.

यह भी पढ़ें: बोल्ड डिजाइन से लेकर लेवल-2 ADAS तक, जानिए 2026 Renault Duster में क्या-क्या है खास

Previous article Bank Strike Today: आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, जानें क्या है पूरा मामला
Next article कोलकाता में गरजे अखिलेश यादव, बोले- दीदी से ED हारी है, अब BJP हारेगी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel