[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile भारत में आज लॉन्च होगी 2026 Renault Duster, जानें वो 3 वजहें जो बनाएंगी इस कार को खास

भारत में आज लॉन्च होगी 2026 Renault Duster, जानें वो 3 वजहें जो बनाएंगी इस कार को खास

0
भारत में आज लॉन्च होगी 2026 Renault Duster, जानें वो 3 वजहें जो बनाएंगी इस कार को खास
2026 Renault Duster (Pic- X)

न्यू जनरेशन 2026 Renault Duster भारत में 26 जनवरी को दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने लॉन्च से पहले इस SUV को कई बार टीज किया है. इससे इसके डिजाइन की झलक मिल हमें मिल चुकी है. इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले इसके कई जरूरी डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं. न्यू Duster में डिजाइन से लेकर फीचर्स और पावरट्रेन तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इन्हीं अपडेट्स के चलते इस SUV को लेकर चर्चा बनी हुई है. आइए उन तीन वजहों पर एक नजर डालते हैं, जो आने वाली 2026 Renault Duster को खास बनाती हैं.

कैसे होगा लुक और डिजाइन?

2026 Renault Duster अब पूरी तरह नए डिजाइन के साथ सामने आई है. पुराने मॉडल के कंपैरिजन में ये बिल्कुल अलग नजर आती है. नई डस्टर पहले से ज्यादा बोल्ड और मस्क्युलर दिखाई पड़ती है. इंटरनेशनल मार्केट में बिक रही इस SUV की लंबाई करीब 4,300 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,600 mm है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें नए स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं, साथ में नए LED DRL और पूरी तरह रिडिजाइन किए गए कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलते हैं. C शेप वाली टेललाइट्स के बीच में LED स्ट्रिप दी गई है.

फ्रंट बंपर पर अच्छा-खासा बॉडी क्लैडिंग दिया गया है, जिसमें चौड़े एयर डैम्स और गोल शेप के फॉग लैम्प्स मिलते हैं. बोनट पर उभरी हुई लाइन्स इसे आगे से काफी एग्रेसिव लुक देती हैं. साइड प्रोफाइल में विंडो लाइन देखकर पुरानी डस्टर की याद आ जाती है. इसके अलावा आगे और पीछे के मस्क्युलर फेंडर्स इसे दमदार लुक देते हैं. व्हील आर्च और दरवाजों पर दी गई मोटी क्लैडिंग SUV को और ज्यादा रफ एंड टफ बनाती है. वहीं, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके लुक में अलग ही शाइन ऐड करते हैं.

कैसे होगा इंटीरियर और फीचर्स?

2026 Renault Duster में ऑल-ब्लैक थीम मिलेगी. वहीं ड्यूल-टोन इंटीरियर का ऑप्शन भी दिया जाएगा. डैशबोर्ड को लेयर्ड डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें शार्प और एंगुलर लाइन्स देखने को मिलती हैं. ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंटर कंसोल को थोड़ा ड्राइवर-साइड फोकस्ड रखा गया है. इसमें आपको हेक्सागोन शेप वाले AC वेंट्स मिलने वाले हैं.

फीचर्स की बात करें तो इंडिया-स्पेक Duster में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, Arkamys 3D ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी नई Duster काफी दमदार रहने वाली है. माना जा रहा है कि ये Renault की पहली कार होगी जिसमें ADAS टेक्नोलॉजी मिलेगी. इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक हाई/लो बीम, क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

2026 Renault Duster में कौन-सा पेट्रोल इंजन मिलेगा?

2026 की Renault Duster की शुरुआत पेट्रोल इंजन के साथ होगी. इसमें 1.3-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आपको मिलने वाला है. गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिया Thar Roxx को नया प्रीमियम टच, जानिए Star Edition में क्या है खास

Previous article सारंडा में 17 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में पसरा डर, मुठभेड़ को बताया फर्जी, बोले- आदिवासी इलाकों में दहशत
Next article Bhojpuri Song: ‘पिये वाला माजा रहिह’ में दिखा माही श्रीवास्तव का कातिलाना अंदाज, शिवानी सिंह की आवाज ने बिखेरा जादू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel