[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज

एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज

0
एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज
2026 Mitsubishi Pajero (Photo: Mitsubishi Motors)

SUV लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Mitsubishi ने ऑफिशियली कंफर्म कर दी है कि उसकी पॉपुलर और आइकॉनिक SUV Pajero की वापसी होने जा रही है. दुनिया के कई देशों में Montero नाम से बिकने वाली Pajero लंबे समय से ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती रही है.

दिलचस्प बात यह है कि Mitsubishi की जापानी वेबसाइट पर नई Pajero की लाइटिंग सिग्नेचर की झलक भी दिखाई गई है, जिसके नीचे ‘PAJERO’ लिखा हुआ है. इससे इसकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि भारतीय फैंस के लिए फिलहाल इंतजार लंबा हो सकता है, क्योंकि Mitsubishi की भारत में वापसी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखी झलक

नए टीजर से यह भी साफ हो गया है कि SUV में पूरी चौड़ाई में फैली LED DRL लाइट बार देखने को मिलेगी. ये न सिर्फ इसे सड़क पर ज्यादा दमदार लुक देगी बल्कि इसके डिजाइन में भी एक प्रीमियम और मॉडर्न टच जोड़ेगी. यह नई SUV Mitsubishi Triton पिकअप के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम और मजबूत सस्पेंशन सेटअप मिलेगा, साथ ही कई मैकेनिकल पार्ट्स भी Triton से शेयर किए जाएंगे. हालांकि, कंपनी इसके इंटीरियर को पिकअप जैसा नहीं रखेगी. केबिन को ज्यादा प्रीमियम, आरामदायक और एडवांस्ड बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्यों MG Majestor बन रही है Fortuner से बेहतर SUV? इन 5 पॉइंट्स में समझिए

इंजन की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Mitsubishi Triton पिकअप में 2.4-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 201hp की पावर और 470Nm का टॉर्क जनरेट करता है. माना जा रहा है कि यही दमदार इंजन नई Pajero में भी देखने को मिल सकता है. वहीं अमेरिकी बाजार को ध्यान में रखते हुए कंपनी पेट्रोल या प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी ला सकती है. हालांकि, इन वेरिएंट्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

भारत में Pajero का सफर

Pajero ने भारत में साल 2002 में एंट्री की थी और करीब दो दशक तक भारतीय सड़कों पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी. कंपनी के भारत से बाहर निकलने के फैसले के बाद 2020 में इसकी बिक्री बंद हो गई. इस दौरान भारतीय ग्राहकों को Pajero SFX और Pajero Sport जैसे कई पॉपुलर मॉडल देखने को मिले. दिलचस्प बात यह है कि भारत उन चुनिंदा बाजारों में शामिल था, जहां Pajero Sport और Montero एक साथ बेचे गए थे. ग्लोबल मार्केट में भी Pajero की अलग पहचान रही है और 2021 में इसका प्रोडक्शन बंद होने के बावजूद आज भी इसके चाहने वालों की कमी नहीं है.

अमेरिका में Montero नाम से होगी लॉन्च

नई Mitsubishi Pajero को लेकर फिलहाल कंपनी ने ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है. लेकिन इतना तय है कि इस आइकॉनिक SUV की वापसी ऑटोमोबाइल दुनिया में काफी उत्साह पैदा कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि Mitsubishi ने यह भी कन्फर्म की है कि ‘Montero’ नाम की वापसी होगी. ऐसे में अमेरिका जैसे बाजारों में यही SUV नई जनरेशन Montero के नाम से लॉन्च की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आ गई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 543Km

Previous article लोकतंत्र की अनोखी मिसाल: बीमार वार्ड पार्षद चुन्नी खातून एम्बुलेंस से पहुंचीं नगर परिषद, लेटकर किया मतदान
Next article RRB टेकनीशियन ग्रेड 3 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel