[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स

2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स

0
2026 Kia Syros आई अपग्रेड होकर, मिलेंगे ज्यादा वेरिएंट्स और स्मार्ट फीचर्स
2026 किआ सिरोस / फोटो- किआ

Kia India ने इंडियन ऑटो मार्केट में 2026 Kia Syros को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार ग्राहकों की जरूरत और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए लाइनअप को और मजबूत किया है. Kia Syros में नये HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8,39,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि अब इसमें ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन्स, खासकर डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी शामिल किए गए हैं.

एक्सटीरियर और डिजाइन में क्या नया?

2026 Kia Syros के डिजाइन को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड बनाया गया है. इसमें नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें बॉडी-कलर्ड एयरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स के साथ LED फॉग लैम्प्स शामिल हैं.

पीछे की तरफ भी नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प दिया गया है, जो इसके लुक को और प्रीमियम बनाता है. साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs के साथ बॉडी-कलर्ड साइड गार्निश दिया गया है.

HTX और HTX(O) वेरिएंट में नये 17-इंच (43.66 सेमी) स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें नियोन कलर ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं.

इसके अलावा, नये कलर ऑप्शन्स जैसे Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss भी शामिल किए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और अट्रैक्टिव बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नयी Syros में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 113 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है.

ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं.

हाई- टेक फीचर्स

  • Kia Syros में करीब 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो केबिन को प्रीमियम और हाई-टेक फील देता है.
  • इसमें ड्यूल पैन सनरूफ मिलता है, जिससे अंदर ज्यादा रोशनी और ओपन फील मिलता है.
  • वेंटिलेटेड सीट्स फ्रंट और रियर दोनों के लिए दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा में भी आराम बना रहता है.
  • सेकंड-रो सीट्स में 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलता है, जिससे स्पेस और कम्फर्ट को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.
  • इस SUV में 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं, जिनमें OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं.
  • सेफ्टी के लिहाज से इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूती को दर्शाती है.
  • इसमें 20 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइव और पैसेंजर्स दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.

वेरिएंट्स और कीमत

2026 Kia Syros टोटल 7 वेरिएंट्स HTE, HTE(O), HTK(EX), HTK+, HTK+(O), HTX और HTX(O) में लॉन्च है, जिनकी कीमत-

  • HTE (पेट्रोल MT): ₹8.40 लाख
  • HTE(O): ₹9.20 लाख (पेट्रोल), ₹10 लाख (डीजल)
  • HTK(EX): ₹9.80 लाख (पेट्रोल), ₹10.60 लाख (डीजल)
  • HTK+: ₹10.74 लाख (पेट्रोल MT), ₹11.94 लाख (DCT), ₹11.54 लाख (डीजल MT), ₹12.74 लाख (डीजल AT)
  • HTK+(O): ₹12 लाख (पेट्रोल MT), ₹13.20 लाख (DCT), ₹12.80 लाख (डीजल MT), ₹14 लाख (डीजल AT)
  • HTX: ₹14 लाख (पेट्रोल DCT), ₹14.80 लाख (डीजल AT)
  • HTX(O): ₹15 लाख (पेट्रोल DCT), ₹15.80 लाख (डीजल AT)
  • डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ से उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹12.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: कम बजट वाली बड़ी फैमिली की टेंशन खत्म, 5.65 लाख से शुरू होती हैं ये 7-सीटर कारें

Previous article Sitamarhi: अग्निकांड ने छीना कई परिवारों की कमाई का जरिया, पेट पर आफत
Next article गरीबी की मार: रोजगार की तलाश में मुंबई पहुंचे गढ़वा के युवक के कटे पैर, इलाज के अभाव में लौटा वतन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel