[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile New Mini Cooper 5 Door: कैसी है नयी मिनी कूपर 5-डोर? जानिए इसमें क्या हैं फीचर्स

New Mini Cooper 5 Door: कैसी है नयी मिनी कूपर 5-डोर? जानिए इसमें क्या हैं फीचर्स

0
New Mini Cooper 5 Door: कैसी है नयी मिनी कूपर 5-डोर? जानिए इसमें क्या हैं फीचर्स
Mini Cooper 5-Door Hatchback Unveiled

New Mini Cooper 5 Door: मिनी की न्यू जेनरेशन कूपर 5-डोर से पर्दा उठा दिया गया है. कंपनी ने इसमें 3-डोर मॉडल के समान डिजाइन और स्टाइलिंग को बरकरार रखा है. डिजाइन को देखें, तो नयी 5-डोर मिनी कूपर को नयी और बड़ी ग्रिल और डीआरएल के साथ नये हेडलैंप्स मिले हैं.

5-डोर मॉडल में मोटी साइड वॉल्स के साथ अलॉय व्हील्स और यूनियन जैक-थीम वाले एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं. 3-डोर मॉडल की तुलना में इसमें व्हीलबेस 71mm बढ़ गया है, वहीं 3-डोर मॉडल से यह 178mm अधिक लंबी है और इसमें लेगरूम भी अधिक मिला है.

नयी कूपर में मिलेंगी ये सुविधाएं

नयी मिनी कूपर 5-डोर के इंटीरियर्स में 3-डोर मॉडल के जैसा लेआउट मिलता है, जिसमें एक गोलाकार सेंटर OLED डिस्प्ले है, और यह मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 द्वारा संचालित है.

इसके अलावा, नयी हैचबैक कार में स्टार्ट/स्टॉप की, पार्किंग ब्रेक, गियर सेलेक्टर, एक्सपीरिएंस मोड स्विच और वॉल्यूम कंट्रोल इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे एक पैनल पर दिये गए हैं.

मिनी ने अपनी नयी कार के बारे में बताया है कि पीछे की सीटों को मोड़ देने पर बूट स्पेस क्षमता बढ़कर 923 लीटर हो जाती है, औरव यह कूपर 3-डोर की 800 लीटर से अधिक है.

Car Tips: इस भीषण गर्मी में कार के AC का ऐसे करें इस्तेमाल, हमेशा रहेंगे कूल

नयी कूपर के पावरट्रेन ऑप्शंस कैसे हैं?

नयी मिनी कूपर 5-डोर में एक 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, और यह 154bhp की पावर और 230Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

वहीं, दूसरा 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 201bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है.

नयी मिनी कूपर 5-डोर का बेस मॉडल 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में 8 सेकेंड का समय लेती है औरव टॉप मॉडल को 6.8 सेकेंड लगते हैं.

5 डोर कूपर की कीमत भारत में कितनी होगी, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय बाजार में इसे 45 लाख रुपये से अधिक कीमत पर पेश किया जा सकता है.

Previous article मांगें पूरी नहीं हुई तो पांच से हड़ताल पर जाएंगे केकेएम कॉलेज के कर्मचारी
Next article गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी के दौरान पथराव
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel