[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Honda लायी नयी बाइक CB300R, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल

Honda लायी नयी बाइक CB300R, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल

0
Honda लायी नयी बाइक CB300R, जानिए कीमत और खूबियों की डीटेल

New Bike, 2022 Honda CB300R Price, Features, Specifications: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी 2022 होंडा सीबी300आर (2022 Honda CB300R) मोटरसाइकिल पेश की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपये रखी गई है. एचएमएसआई ने इस बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही साथ बुकिंग होंडा के विशिष्ट प्रीमियम बिगविंग और बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप पर शुरू कर दी है.

2022 Honda CB300R दो कलर ऑप्शन- मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में उपलब्ध होगी. मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है. यह मोटरसाइकिल कंपनी के मिड साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी.

नयी Honda CB300R में 286cc DOHC चार-वाॅल्व लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 9000rpm पर 31 bhp की पावर और 6500 rpm पर 27.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें एसिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी है. स्लिपर क्लच इंजन पर ब्रेक के दौरान झटकों से बचाता है.

Also Read: Yezdi Bikes के तीन मॉडल्स भारत में लॉन्च, देखें इनकी कीमत और खासियत

2022 Honda CB300R के फ्रंट में 296mm हब-लेस फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है. इसमें डुअल-चैनल ABS है. बाइक के सर्कुलर हेडलैंप में LED यूनिट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं. इसके साइड्स स्लीक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ आते हैं.

नयी Honda CB300R के लुक की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्लीक एलईडी टेललाइट, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स हैं. इनसे मोटरसाइकिल को प्रीमियम लुक मिलता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले राइडर को बाइक से जुड़ी कई जरूरी जानकारी देता है. इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर भी मिलता है.

2022 Honda CB300R को बाजार में KTM 390 Duke, BMW G310R, Bajaj Dominar 400 और TVS Apache RR310 जैसी मोटरसाइकिलों से मुकाबला करना होगा. आगामी रॉयल एनफील्ड Scram 411 भी होंडा CB300R को भी टक्कर दे सकती है.

Also Read: Honda CBR 650 के 2 नये मॉडल्स भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel