[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Microsoft ब्रांडिंग के साथ पहला स्‍मार्टफोन Lumia 535 लांच

Microsoft ब्रांडिंग के साथ पहला स्‍मार्टफोन Lumia 535 लांच

0
Microsoft ब्रांडिंग के साथ पहला स्‍मार्टफोन Lumia 535 लांच

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेसन ने लुमिया स्‍मार्टफोन में नोकिया की ब्रांडिंग के जगह अपनी कंपनी का नाम देकर पहला स्‍मार्टफोन लांच किया है. यह फोन लूमिया सीरीज का ड्यूअल सिम स्‍मार्टफोन लूमिया 535 है. फोन के टीजर रिलीज के बाद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लूमिया 535 की लांचिंग कर दी है.

यह स्‍मार्टफोन दो तरह के सिम ऑप्‍सन सिंगल सिम और ड्यूअल सिम में उपलब्‍ध है. इसकी कीमत 8,400 रुपये के आसपास मिलेगी. लूमिया 535 इस वक्‍त चाइना, हांगकांग और बांग्‍लादेश में बिक रही है. लेकिन भारत में इस फोन की कीमत और लांचिंग की सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

Undefined
Microsoft ब्रांडिंग के साथ पहला स्‍मार्टफोन lumia 535 लांच 3

गोलाकार किनारों के साथ यह स्‍मार्टफोन पिछले सालआयी लूमिया 530 की तरह काफी हद तक नजर आता है. इसका बैक कवर अलग-अलग चमकदार रंगों के साथ उपलब्‍ध है. माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया के इस नये स्‍मार्टफोन में कुछ बेहतरीन फचर भी जोडा है. इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का लगाया गया है जो सेल्‍फी प्रेमियों और स्‍काइप का इस्‍तेमाल करने वाले लोगों के लिए उपयुक्‍त है.

इसके अलावा लूमिया 535 के बैक कैमरे में एलईडी फ्लैश भी जोडा गया है जो कम रौशनी में भी फोटोग्राफी के लिए बेहतर विकल्‍प है. यह 1जीबी के रैम के साथ उपलब्‍ध है जो लूमिया 530 के 512 एमबी के रैम से काफी बेहतर है. इससे भारीभरकम गेम्‍स और एप्‍लिकेसन को आसानी से चलाया जा सकता है.

इसमें 5 इंच की हाई क्‍वालिटी एचडी आइपीएस डिस्‍प्‍ले लगी है. यह 1.2 गीगाहर्ट्ज क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 200 क्‍वाडकोर प्रोसेसर पर काम करता है. यह 8 जीबी के इंटरनल मैमोरी के साथ है जिसे 128 जीबी तक बढाए जाने का ऑप्‍स्‍न उपलब्‍ध है. लूमिया 535 में 1905 एमएएच की बैटरी लगी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel