[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Honor V20: 48MP रियर कैमरा और In Screen Camera वाले स्मार्टफोन की इस दिन होगी लॉन्चिंग

Honor V20: 48MP रियर कैमरा और In Screen Camera वाले स्मार्टफोन की इस दिन होगी लॉन्चिंग

0
Honor V20: 48MP रियर कैमरा और In Screen Camera वाले स्मार्टफोन की इस दिन होगी लॉन्चिंग

नयी दिल्ली : चीनी कंपनी हुआवेई (Huawei) के सब ब्रांड ऑनर (Honor) ने सोमवार को हॉन्गकॉन्ग में आयोजित एक इवेंट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor V20 पेश किया. Honor V20 कंपनी का पहला इन स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन है.इसकामतलब कि यह फोन सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आता है.

इस फोन को दुनिया का पहला इन-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है. ऑनर वी20 में स्क्रीनके बायें किनारे पर सेल्फी कैमरे के लिए एक छेद है. इस छेद का व्यास 4.5 मिलीमीटर है. इससे फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज्यादा हो गयी है.

इसके साथ ही, यह हैंडसेट 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 रियर कैमरा सेंसर से लैस है. Honor V20 में कंपनी के नये हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

यह 1/2.0 इंच सीमॉस सेंसर, 4-इन-1 लाइट फ्यूजन, 4 टाइम्स सेंसर एचडीआर और एआई क्षमता के साथ आता है. Honor V20 में कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि Honor V20 प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा. यही नहीं, फोन में जीपीयू टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी होने कीभी बात कही जा रही है.

Honor V20 पिछले साल पेश Honor V10 (ग्लोबल मार्केट में Honor View 10) का अपग्रेड है. कंपनी के ट्विटर हैंडल से दी गयी जानकारी के मुताबिक, इस फोन की ग्लोबल लांचिंग 22 जनवरी को पेरिस में होगी. बताया जाता है कि हॉनर वी20 के अन्य फीचर्स और इसकी कीमत का खुलासा इसी दिन होगा.

इसके अलावा, इस इवेंट में ऑनर ब्रांड ने लिंक टर्बो फीचर से भी पर्दा उठाया. इस तकनीक की मदद से इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी. यह वाई-फाई और एलटीई की जुगलबंदी से काम करता है. यह तकनीक बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए एआईफीचर को इस्तेमाल में लाती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel