[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Hyundai के ग्राहक सबसे खुश, जानें कहां हैं TATA, Mahindra और Toyota…

Hyundai के ग्राहक सबसे खुश, जानें कहां हैं TATA, Mahindra और Toyota…

0
Hyundai के ग्राहक सबसे खुश, जानें कहां हैं TATA, Mahindra और Toyota…

नयी दिल्ली : भारतीय यात्री वाहन बाजार में बिक्री बाद सेवा (सर्विस) के मामले में ग्राहक संतुष्टि (कस्टमर सैटिस्फैक्शन) में हुंडई मोटर इंडिया सबसे आगे रही है. टाटा मोटर्स दूसरे और महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही. वैश्विक बाजार अनुसंधान फर्म जेडी पावर के सालाना सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है. जेडी पावर के भारतीय ग्राहक सेवा सूचकांक 2018 नामक अध्ययन में कहा गया है कि हुंडई 912 अंक के साथ ग्राहक सेवा संतुष्टि में अव्वल रही.

इसे भी पढ़ें : Hyundai ने की सेंट्रो कारें भारत की सड़कों पर फिर से दौड़ेंगी सरपट, नये अवतार में हुई वापसी

दक्षिण कोरियाई वाहन बनाने वाली यह कंपनी पिछले साल भी पहले पायदान पर रही थी. टाटा मोटर्स 874 अंक के साथ दूसरे स्थान और महिंद्रा एंड महिंद्रा 865 अंक के साथ तीसरे पायदान पर रही. इसके बाद फोर्ड (829 अंक) चौथे, टोयोटा (827 अंक) पांचवें स्थान पर रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को इस सूचकांक में 804 अंक के साथ ग्राहक सेवा संतुष्टि के मामले में 8वां स्थान मिला है.

जेडी पावर यह अध्ययन 22 साल से कर रही है. इसमें नया वाहन खरीदने के बाद उसके मालिकों से बिक्री बाद सेवा की गुणवत्‍ता को लेकर उनकी राय जानी जाती है. इसमें बिक्री बाद सेवा के मामले में पांच कारकों को देखा जाता है. सेवा की गुणवत्ता, वाहन के गति पकड़ने की रफ्तार, सेवा सलाहकार, सेवा सुविधा और उसकी शुरुआत के मानकों पर अंक तय किये जाते हैं. यह अध्ययन नया वाहन खरीदने वाले 9,045 वाहन मालिकों से ली गयी जानकारी के आधार पर तैयार किया गया.

इस सर्वे में शामिल लोगों ने मार्च, 2015 से अगस्त, 2017 के दौरान ये नये वाहन खरीदे. अध्ययन में कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत में वाहन उद्योग में युवा ग्राहकों की भागीदारी बढ़ रही है. सर्विस के लिए डीलरों के पास जाने वाले ग्राहकों में 28 फीसदी ग्राहक 30 साल या उससे भी कम उम्र के हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel