[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile तपती धूप में कर रहे हैं ड्राइविंग? इन 10 स्मार्ट टिप्स से बचाएं अपनी कार को नुकसान से

तपती धूप में कर रहे हैं ड्राइविंग? इन 10 स्मार्ट टिप्स से बचाएं अपनी कार को नुकसान से

0
तपती धूप में कर रहे हैं ड्राइविंग? इन 10 स्मार्ट टिप्स से बचाएं अपनी कार को नुकसान से
हीटवेव ड्राइविंग टिप्स / एआई इमेज

इस तपती दोपहरी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है फिर चाहे आप कार ड्राइव ही क्यों न कर रहे हों. इस झुलसाती धूप में कार ड्राइव करके कहीं जाना सोचने में आसान लगता है, पर सच तो ये है कि इस तेज गर्मी में ड्राइविंग करना और भी चुनौतीपूर्ण बन जाता है. क्योंकि, गर्मी के दौरान कार का केबिन तेजी से तपने लगता है, इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और टायर के फैलेने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में न सिर्फ आपकी सुरक्षा, बल्कि आपकी कार की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप इस गर्मी में ड्राइव कर रहे हैं, तो कुछ आसान लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को और अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं.

क्यों खतरनाक है हीटवेव में ड्राइविंग?

तेज धूप का सीधा असर कार के अहम हिस्सों पर पड़ता है, जिससे इंजन ज्यादा मेहनत करता है, एसी पर लोड बढ़ जाता है और टायर के अंदर हवा फैलने लगती है. ध्यान देने वाली बात तो यह है, कि पार्क की गई कार के अंदर तापमान कुछ ही मिनटों में बेहद खतरनाक लेवल तक पहुंच सकता है. इसलिए हीटवेव को हल्के में लेना बड़ी गलती हो सकती है.

इन आसान टिप्स से रहें सुरक्षित

समझदारी से करें पार्किंग: जहां तक संभव हो, अपनी कार को छांव या कवर पार्किंग में खड़ा करें. सीधे धूप में पार्क करने से केबिन का तापमान तेजी से बढ़ता है और कार के इंटीरियर को भी नुकसान होता है. विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

AC चालू करने से पहले करें वेंटिलेशन: कार स्टार्ट करने के बाद तुरंत एसी ऑन करने के बजाय कुछ सेकंड के लिए खिड़कियां खोल दें. इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और एसी को कम मेहनत करनी पड़ेगी.

AC का सही इस्तेमाल करें: एकदम से एसी को सबसे ठंडे मोड पर सेट करना सही नहीं है. इससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है और सिस्टम पर दबाव बढ़ता है. धीरे-धीरे कूलिंग करना ज्यादा बेहतर और सुरक्षित तरीका है.

इंजन के तापमान पर रखें नजर: हीटवेव में ओवरहीटिंग का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए कूलेंट का लेवल चेक करें और तापमान गेज पर नजर रखें. अगर तापमान नॉर्मल न लगे, तो तुरंत सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोककर इंजन को ठंडा होने दें.

टायर प्रेशर रेगुलर चेक करें: गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलती है, जिससे ओवर-इन्फ्लेशन का खतरा बढ़ जाता है. इससे टायर फटने (ब्लोआउट) की संभावना भी बढ़ जाती है, खासकर हाईवे पर. इसलिए रेगुलर टायर प्रेशर चेक करें.

हमेशा पानी साथ रखें: ड्राइविंग के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. खासकर लंबी यात्रा या ट्रैफिक जाम में फंसने पर शरीर जल्दी थक सकता है. इसलिए कार में हमेशा पीने का पानी जरूर रखें.

बच्चों या पालतू जानवरों को कार में न छोड़ें: गर्मी में बंद कार कुछ ही मिनटों में ओवन जैसी बन जाती है. ऐसे में बच्चों या पालतू जानवरों को अंदर छोड़ना जानलेवा हो सकता है, भले ही खिड़कियां थोड़ी खुली हों.

कार के इंटीरियर को बचाएं: लेदर सीट, डैशबोर्ड और स्क्रीन तेज धूप में बहुत गर्म हो जाते हैं. सीट कवर, स्टीयरिंग कवर और सनशेड का इस्तेमाल करके आप इनको सुरक्षित रख सकते हैं.

चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न करें: अगर कार से अजीब आवाज या गंध आए, या कोई वार्निंग लाइट दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें. गर्मी में छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है.

सही समय पर करें लंबी यात्रा: सुबह जल्दी या शाम के समय यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहता है. दोपहर में गर्मी अपने चरम पर होती है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा जोखिम भरी हो जाती है.

यह भी पढ़ें: कार का एसी ठीक करवाने का सही तरीका क्या है? अगर नहीं जानें तो हर साल होगा नुकसान

Previous article छिन्नमस्ता जयंती 2026: क्यों देवी ने स्वयं काट लिया अपना सिर? जानें रहस्य
Next article Darbhanga Weather: तेज आंधी-बारिश से दरभंगा में बिजली ठप, चिरैया में बुजुर्ग की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel