[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home एजेंसी Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

0
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
BJP candidate Ashish Dubey files his nomination

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारी देश में चल रही है. इस क्रम में दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई. राष्ट्रपति की ओर से निर्वाचन आयोग ने 26 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च की सुबह जारी की. इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है.

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को की जाएगी. जम्मू-कश्मीर में नामांकन पत्रों की जांच छह अप्रैल को होगी. इस चरण के दौरान बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के एक हिस्से में भी मतदान होगा. बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को पहले चरण के लिए जारी गजट अधिसूचना में शामिल की गई थी.

कई सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले 15 विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा जबकि इस सीट के तहत आने वाले 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कई सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा.

Read Also : Bihar Politics: पूर्णिया से राजद ने बीमा भारती को दिया टिकट, पप्पू यादव भी सीट बदलने को तैयार नहीं

पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए.

उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले चरण के लिए चार लोकसभा सीटों गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है.

Previous article IPL 2024: SRH के जीत पर सामने आया पैट कमिंस का बयान कहा, ‘अभिषेक शर्मा ने…’
Next article Multibagger Stocks: इस सरकारी कंपनी को अदाणी पावर से मिला 4000 करोड़ का वर्क ऑर्डर, आसमान में जा सकता है स्टॉक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel