[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aapki Aawaz Coronavirus Poem in Hindi: सुन लो कोरोना…

Coronavirus Poem in Hindi: सुन लो कोरोना…

0
Coronavirus Poem in Hindi: सुन लो कोरोना…
Noida: A health worker checks the temperature of a woman, during distribution of food among the needy, amid the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at Sec-33 in Noida, April 24, 2020. (PTI Photo)(PTI24-04-2020_000127B)

सुन लो कोरोना,भारतवासियों का ऐलान

सुन लो कोरोना , जान लो कोरोना ,तू मरेगा,तू मिटेगा ,

तुम्हे तुम्हारे पापों का दण्ड अवश्य मिलेगा ।

तुमने देश रोका,तुमने दुनियाँ रोकी ,

जहाज-विमान के साथ तुमने रेल भी रोकी ।

स्कूल,कॉलेज और युनिवर्सिटी में रुक गई पढ़ाई ,

विद्यार्थी ,शिक्षक एवं शिक्षाविदों पर तुम्हें जरा भी दया नहीं आई ।

तू मरेगा,तू मिटेगा ,

तुम्हे तुम्हारे पापों का दण्ड अवश्य मिलेगा ।

तू क्या समझता है — तू है सर्वशक्तिमान,

तेरा कभी नहीं होगा सत्यानाश ?

अरे, हमने तो प्लेग, हैजा,कोलोरा ,मलेरिया तथा पोलियो को किया पराजित,

तो तुम किस खेत की मूली है, जो तू नहीं होगा पराजित ।

तूने संक्रमण फैलाया ,हमने लॉकडाउन करके सेनटाईजिंग कराया ,

तूने कोरोना मरीज़ का आँकड़ा बढ़ाया ,हमने कॉरोनटाईन का दायरा बढ़ाया ।

तूने मौत का तांडव मचाया ,

हमने उपचार के तरीके सुझाया ।

कर लो करना है जितना करना है अत्याचार ,

हमारे डाक्टर ,नर्सेस और मेडिकल स्टाफ करते रहेंगे कोरोना मरीजों का उपचार ।

न रुकेंगे,,न थकेंगे लॉकडाउन का विस्तार करेंगें ,

तुम्हारी मौत तक इंतजार करेंगे ।

अब भी यदि तुम्हारे अंदर थोड़ी सी भी इंसानियत बची है , तो

जहाँ से तुम आये हो वहीँ चले जाओ.

हमें चैन से रहने दो,हमें चैन से जीने दो ।

तुम्हें तो सभी बच्चे और बुजुर्गों की बददुआ लगेगी और सजा भी मिलेगी ,

क्योंकि तू एक दिन अवश्य मरेगा  I

तो सुन लो कोरोना और कोविड-19, एक दिन ,

तुम्हें तुम्हारे पापों का दंड अवश्य मिलेगा—तुम्हें तुम्हारे पापों का दंड अवश्य मिलेगा।

लॉकडाउन के दौरान डी. के.पंडित द्वारा स्वरचित कविता , केंद्रीय विद्यालय बालीगंज,KOLKATA

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel