[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Bihar news hindi कंधे पर कावड़… मुंह पर हर-हर महादेव, सुईया पहाड़ पहुंचे सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, कांवड़ियों ने किया जोरदार स्वागत

कंधे पर कावड़… मुंह पर हर-हर महादेव, सुईया पहाड़ पहुंचे सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, कांवड़ियों ने किया जोरदार स्वागत

0
कंधे पर कावड़… मुंह पर हर-हर महादेव, सुईया पहाड़ पहुंचे सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, कांवड़ियों ने किया जोरदार स्वागत
Manoj Tiwari

Manoj Tiwari: दिल्ली के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार गायक मनोज तिवारी शुक्रवार की देर रात सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कावड़ यात्रा करते हुए बांका जिले के सुईया पहाड़ पहुंचे. यहां उन्होंने कंधे से कावड़ उतारे बिना ही भारी भीड़ के बीच कई भक्तिमय भजन सुनाकर माहौल को शिवमय बना दिया.

मनोज तिवारी महाकवि योगेश फाउंडेशन की ओर से लगाए गए कावड़ शिविर में कुछ समय के लिए रुके, जहां फाउंडेशन समेत अन्य शिविरों के सदस्यों ने उनका गर्जन भरे “हर हर बम बम” के नारों के साथ स्वागत किया.

जैसे ही उन्होंने माइक संभाली, यात्रियों के कदम थम गए. उनके भजन सुनते ही कावड़ मार्ग पर चल रहे श्रद्धालु झूमने लगे और भक्ति में लीन हो गए. कांवड़ियों ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने में विशेष उत्साह दिखाया.

मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा, “अब लगभग 15 किलोमीटर और चलना है, बाबा का बुलावा है, मन में उत्साह है और कंधे पर हर-हर बम बम की शक्ति.” उनकी उपस्थिति से पूरे कावड़ मार्ग का वातावरण और भी आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण हो उठा.

Previous article बाइक पर तलवार लहराकर स्टंट कर रहे थे युवक, तभी…
Next article हर विधानसभा को मिलेगा विकास का तोहफा: सीएम योगी की बड़ी बैठक में 42 हजार करोड़ की सौगात
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel