मतदान के दौरान दो शरारती तत्व गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि दोनों शरारती तत्व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में बाधक बन रहे थे.

By Prabhat Khabar News Desk | June 2, 2024 1:01 AM

कोलकाता. शनिवार को महानगर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों शरारती तत्व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में बाधक बन रहे थे. इलाके के लोगों के विरोध के बाद एक को उत्तर कोलकाता व दूसरे को दक्षिण कोलकाता से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है