युवक ने फांसी लगा कर दे दी जान
मंगलवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के नतून ग्राम में मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 28, 2024 5:14 PM
बर्दवान/पानागढ़.
मंगलवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के नतून ग्राम में मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृत युवक का नाम सम्राट राय(35) बताया गया है. उसके पिता फूलन राय ने बताया कि कई माह से सम्राट मानसिक अवसाद से जूझ रहा था. उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन मंगलवार को सुबह उसे घर में फंदे से लटका अचेत पाया गया. अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
