बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बमबाजी
जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के ग्वालापाड़ा में बुधवार प्रातः स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम बाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 5, 2024 7:00 PM
बीरभूम.
जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के ग्वालापाड़ा में बुधवार प्रातः स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम बाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद उक्त इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. चुनाव बाद हिंसा जिले में एक बार फिर देखने को मिली. भाजपा कार्यकर्ता श्रीकांत रुईदास का कहना है कि चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक विजय जुलूस निकाला गया था. उसके बाद उसके घर पर बम से हमला किया गया. घटना को लेकर घर के लोग आतंकित है. मकान का खपरैल पूरी तरह से टूट गया है. श्रीकांत ने घटना के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ बताया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
