रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली, हालत गंभीर
लिलुआ थाना अंतर्गत एन रोड इलाके की घटना
By Prabhat Khabar News Desk |
April 6, 2024 10:28 PM
लिलुआ थाना अंतर्गत एन रोड इलाके की घटना
हावड़ा.
लिलुआ थाना अंतर्गत एन रोड इलाके में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति को गोली मार कर फरार हो गये. घायल व्यक्ति को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी पहचान अष्ट शी (42) के रूप में हुई है. वह कोना चौधरी पाड़ा इलाके का रहनेवाला है. गोली उसकी कमर के नीचे लगी है. यह घटना देर शाम 8.45 बजे की है. अष्ट की एक मोबाइल दुकान भी है. वह एन रोड के मोड़ पर एक दुकान के पास खड़ा था. तभी बाइक से आये बदमाशों ने उससे रंगदारी मांगी. इंकार करने पर गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर वहां लोग जुट गये. इधर, खबर पाकर लिलुआ थाने की पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि अष्ट जुए का ठेक चलाता है. आरोप है कि दासनगर से पीयूष सहित कई बदमाशों ने उससे रंगदारी मांगी थी. हावड़ा सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति से पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा कि उस पर हमला क्यों हुआ....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
