पुलिस ने अवैध बालू लदे 17 ट्रकों को पकड़ा
मामले में सभी 17 ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
July 15, 2024 1:03 AM
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के खंड घोष थाना इलाके के बर्दवान बांकुड़ा दोईचंदा मोड़ सड़क से नौ तथा बर्दवान आराम बाग सड़क के सगड़ाई मोड़ से अवैध बालू लदे आठ ट्रकों को जब्त किया गया है. पुलिस का कहना है कि बरसात के कारण जिला प्रशासन द्वारा नदियों से बालू खनन बंद करने के बावजूद रात के अंधेरे में ये लोग अवैध रूप से बालू की तस्करी कर रहे थे. विशेष अभियान चलाकर उक्त सभी बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया है. इस मामले में सभी 17 ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
