टावर लगाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड 21 के सोदपुर नाटागढ़ कृष्णापुर बाइ लेन इलाके में मोबाइल टावर लगाने को लेकर इलाके के लोग भड़क गये और प्रदर्शन करने लगे.

By Prabhat Khabar News Desk | May 24, 2024 1:26 AM

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड 21 के सोदपुर नाटागढ़ कृष्णापुर बाइ लेन इलाके में मोबाइल टावर लगाने को लेकर इलाके के लोग भड़क गये और प्रदर्शन करने लगे. उनका आरोप है कि आबादी वाले इलाके में टावर कैसे लगाया जा सकता है.

घटना की जानकारी मिलते ही घोला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दावा किया कि जबतक टावर का निर्माण नहीं रोका जायेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है