डंपर व मोटर वैन में टक्कर से एक की मौत
मृतक का नाम मुर्शिद मल्लिक (60) बताया गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
July 13, 2024 1:34 AM
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र के पाकुड़ मुड़ी सेतु के पास शुक्रवार सुबह तेज गति से आ रहे डंपर ने एक मोटर वैन को टक्कर मार दी. दुर्घटना में मोटर वैन चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम मुर्शिद मल्लिक (60) बताया गया है. शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. मुर्शिद मल्लिक उक्त थाना क्षेत्र के बरुना ग्राम के रहनेवाले थे. पुलिस ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी मुर्शिद मल्लिक कुसुमग्राम से मोटर वैन लेकर कटवा जा रहे थे. तभी पाकुड़ के पास यह घटना हो गयी. मुर्शिद पुआल का कारोबार करते थे. मृतक के परिवार में मातम पसर गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
