मोमो खाकर 25 से ज्यादा पड़े बीमार

इनमें से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | July 17, 2024 1:12 AM

हल्दिया. रामनगर थाना क्षेत्र के डेमुरिया में उल्टी रथयात्रा उत्सव के दौरान मोमो खाकर 25 से ज्यादा लोग अस्वस्थ हो गये. घटना सोमवार की है. इनमें से गंभीर रूप से बीमार सात महिलाओं समेत 14 लोगों को कांथी महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. बीमार पड़ने वाले लोग रामनगर व कांथी के निवासी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है