न्यूटाउन : नर्स से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
अस्पताल से काम कर घर लौट रही थी नर्स
By Prabhat Khabar News Desk |
August 21, 2024 1:38 AM
कोलकाता. न्यूटाउन स्थित एक निजी अस्पताल की नर्स से घर लौटते समय छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अजीज मोल्ला (23) है. वह उत्तर 24 परगना के पाथरघाटा का निवासी है, जबकि पीड़िता बागुइहाटी की रहनेवाली है. जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की देर शाम वह काम के बाद घर लौट रही थी. आरोप है कि उसी दौरान उसने नर्स पर आपत्तिजनक फब्तियां कसीं और फिर छेड़खानी. इसके बाद पीड़िता ने रात में ही टेक्नोसिटी थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी को खंगाल कर आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
