एसएफआइ ने किया डीआइ कार्यालय का घेराव

एसएफआइ हुगली जिला समिति ने मंगलवार को डीआइ कार्यालय का घेराव किया

By Prabhat Khabar News Desk | August 28, 2024 2:09 AM

हुगली. एसएफआइ हुगली जिला समिति ने मंगलवार को डीआइ कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान घड़ी मोड़ से जुलूस निकला और अस्पताल रोड होते हुए डीआई कार्यालय पहुंचा. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल में दाखिले, बंद स्कूलों को फिर से खोलने, स्कूलों में सेनेटरी मशीन और सुरक्षा आदि की मांग की गयी. सचिव अर्णब दास ने बताया कि स्कूल छोड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है और स्कूल भी बंद होते जा रहे हैं. लेकिन सरकार उदासीन है. इस दौरान डीआइ मृणमय घोष को एक ज्ञापन भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है