बाघ के हमले में मछुआरे की मौत

केकड़ा पकड़ने गये एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया,जिसमें उसकी मौत हो गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | December 20, 2024 12:57 AM

दक्षिण 24 परगना के बैकुंठपुर के बैठभांगी जंगल की घटना

संवाददाता, कुलतली

केकड़ा पकड़ने गये एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया,जिसमें उसकी मौत हो गयी. घटना दक्षिण 24 परगना के बैकुंठपुर के बैठभांगी जंगल में हुई. मृतक का नाम बर्नधर मंडल (22) बताया गया है. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इलाके के पांच मछुआरे केकड़ा पकड़ने के लिए जंगल में गये थे. नाव से जब जंगल में उतरे, उसी समय झाड़ी में छिप कर बैठे बाघ ने हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मृतक के घर में उसकी पत्नी, सात साल की बेटी व वृद्ध पिता हैं. वह घर का एकमात्र रोजगार करनेवाला सदस्य था.

गौरतलह है कि गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब बर्नधर केकड़ा पकड़ने के लिए निकला था. हमले के दौरान मछुआरों ने बाघ को भगाने के लिए प्रतिरोध किया. लाठी व डंडे से बाघ पर हमला किया. इसके बाद बाघ वहां से भाग निकला. घायल बर्नधर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी. वन विभाग ने घटना की जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है