आइएसएफ ने 23 सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची

इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के चेयरमैन नौशाद सिद्दिकी ने सोमवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. हुगली के फुरफुरा शरीफ में संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने यह सूची जारी की. सूची के मुताबिक नौशाद सिद्दिकी इस बार भांगड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

By BIJAY KUMAR | March 23, 2026 8:52 PM

कोलकाता.

इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के चेयरमैन नौशाद सिद्दिकी ने सोमवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. हुगली के फुरफुरा शरीफ में संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने यह सूची जारी की. सूची के मुताबिक नौशाद सिद्दिकी इस बार भांगड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में आइएसएफ में शामिल होनेवाले आराबुल इस्लाम को कैनिंग पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. सूची के मुताबिक 30 फीसदी से ज्यादा हिंदू उम्मीदवारों को पार्टी ने मैदान में उतारा है. जिन चार सीटों नंदीग्राम, पाशकुड़ा पश्चिम, भगवानगोला व मुरारई सीट पर वाममोर्चा के साथ खींचतान थी, उनमें से तीन सीटों पर आइएसएफ ने अपने उम्मीदवार घोषित किये. इन सीटों पर वामो के साथ दोस्ताना लड़ाई की बात कही गीय है. इन तीन सीटों में नंदीग्राम, पाशकुड़ा पश्चिम व मुरारई शामिल हैं. 23 उम्मीदवारों में सात हिंदू उम्मीदवार हैं. इनमें अशोकनगर से तापस बनर्जी, आमडांगा से विश्वजीत माइती, मध्यमग्राम से प्रियंका बर्मन, सालबनी से पीयूष हांदसा, बाराबनी से विश्वजीत बाउरी व बोलपुर से प्रोफेसर बापी सोरेन शामिल हैं. उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद नौशाद ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह आकर भांगड़ से चुनाव लड़ कर दिखायें.

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार

सुजापुर मो करीमुल्लाह हक

पलाशीपाड़ा शमसुर अली मल्लिक

चापड़ा जाकिर मंडल

बादुरिया मौलाना मो

कुतुबुद्दीन फतेही

अशोकनगर तापस बनर्जी

आमडांगा विश्वजीत माइती

मध्यमग्राम प्रियंका बर्मन

देगंगा मफीदुल हक शाहजी

हाड़ोओ पियारुल इस्लाम

बशीरहाट उत्तर मो करीमुल्लाह

कुलपी अब्दुल मालेक मोल्ला

कैनिंग पश्चिम प्रबीर मंडल

कैनिंग पूर्व आराबुल इस्लाम

मगराहाट पश्चिम अब्दुल अजीज अल हसन

भांगड़ नौशाद सिद्दिकी

हरिपाल शेख मुजफ्फर अली

खानाकुल शेख सद्दाम हुसैन

पांशकुड़ा पश्चिम अफजल अली शा

नंदीग्राम मौलाना मो शबे मिराज खान

सालबनी पीयूष हांसदा

बाराबनी विश्वजीत बाउरी

बोलपुर प्रोफेसर बापी सोरेन

मुरारई हजरत अली