बंगाल में मतदान से पहले बिहार का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, हथियारों की बड़ी खेप जब्त

Bengal Elections: बिहार के नवादा निवासी आरोपी उत्तर कोलकाता के बीटी रोड से पकड़ा गया है. उसके पास से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गयी है. कोलकाता पुलिस साजिश की जांच कर रही है.

By Ashish Jha | April 28, 2026 10:15 AM

Bengal Elections: कोलकाता. अंतिम चरण के चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के एक अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान नवादा जिले के रत्ननी क्षेत्र के बकासोती गांव निवासी शमीम आलम (40) के रूप में हुई है.

कैसे हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ प्रमुख वी सोलोमन नेशा कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार से हथियारों की खेप कोलकाता लायी जा रही है. इसके आधार पर चितपुर थाना क्षेत्र के बीटी रोड पर जाल बिछाया गया और संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या-क्या हुआ बरामद

आरोपी के पास से तीन सिंगल शॉटर हथियार, सात एमएम पिस्तौल, खाली मैगजीन, 14 राउंड आठ एमएम और 100 राउंड सात एमएम कारतूस बरामद किये गये. आरोपी इन हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका.

Also Read: बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले हिंसक झड़प, कांचरापाड़ा में मारपीट तो बैरकपुर में बमबाजी

जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार किसे और किस उद्देश्य से दिये जाने थे. साथ ही आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है. आरोपी को मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Also Read: बंगाल में मतदान पूर्व हिंसा जारी, हालीशहर में तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग