भाजपा ने बदली चुनावी स्ट्रैटजी, बंगाल में अब सिर्फ अपनों पर भरोसा

Bengal Election : पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा इस बार पुरानी गलतियों को दोहराने से बच रही है. भाजपा बंगाल में चुनाव प्रचार और नतीजों से सबक लेते हुए रणनीति में कई बदलाव किए गए हैं.

By Ashish Jha | March 20, 2026 10:11 AM

Bengal Election : कोलकाता/नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहरायेगी. बंगाल जीतने के लिए भाजपा ने इस बार अपनी पूरी स्ट्रैटजी बदल ली है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाहरी को काफी महत्व दे दिया था. लेकिन इस बार पिछली बार के नतीजों से सबक लेते हुए पार्टी अपनों पर भरोसा जता रही है. बाहरी को कोई तवज्जों नहीं दी जा रही है. पार्टी को उम्मीद है कि इसका असर दिखेगा.

बाहरी नहीं अपनों पर भरोसा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की माने तो पार्टी अब किसी बाहरी को तवज्जो देने नहीं जा रही है. यह पूछने पर कि इस बार सबसे बड़ा रणनीति बदलाव क्या है, उन्होंने कहा कि इस बार किराए के लोगों पर भरोसा नहीं. पिछले विधानसभा चुनाव में बाहरियों पर ज्यादा भरोसा किया गया था. तब चुनाव से ठीक पहले और चुनाव के दौरान बहुत सारे लोगों को टीएमसी से लिया गया था और बीजेपी जॉइन करने के साथ ही उन्हें उम्मीदवार भी बना दिया था. इससे पार्टी के कार्यकर्ता नाराज भी थे और निराश भी.

पार्टी से खत्म होगी गुटबाजी

भाजपा के एक पुराने नेता ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछली बार लंबे वक्त से पार्टी के साथ खड़े कार्यकर्ताओं को लगा था कि उनकी मेहनत की अनदेखी की गई है. इस बार पार्टी ने अपनों को ही टिकट दे रही है. अब तक जितने भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उसमें से एक भी ऐसा नहीं है जो हाल में ही पार्टी में आया हो, इस बार कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया गया है. बीजेपी नेता ने कहा कि ये चुनाव बीजेपी पूरी एकजुटता से लड़ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी में अलग अलग नेताओं के अलग अलग सुर थे, जिसका पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ा था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी-इनकंबेंसी पर आयेगी धार

उन्होंने कहा कि इस बार सभी इस मामले में एकदम क्लियर हैं कि सबको मिलकर चुनाव लड़ना है. पहले जिन खेमों का जिक्र होता था वे खेमे अब एक हैं, सब मिलकर काम कर रहे हैं. इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. बीजेपी को टीएमसी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी पर भी भरोसा है. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि हम लोकल मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं. हम अलग अलग विधानसभा में टीएमसी सरकार और वहां के टीएमसी विधायक और टीएमसी नेताओं के खिलाफ चार्जशीट लेकर आएंगे. इसमें बताएंगे कि किस विधानसभा में क्या दिक्कत है और इसके जिम्मेदार किस तरह टीएमसी के लोग हैं.

Also Read: बंगाल चुनाव: उम्मीदवार सामने आते ही भड़के कार्यकर्ता, भाजपा और सीपीएम के दफ्तार में तोड़फोड़