नाबालिग को बहला कर यौन संबंध बनाने का आरोपी अरेस्ट
नशीली दवा देकर अचेत करने के बाद उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 16, 2024 1:42 AM
कोलकाता. शादी का झांसा दे एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद आरिफ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर मौका पाकर वह नाबालिग को सुंदरवन ले गया. वहां उसे नशीली दवा देकर अचेत करने के बाद उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की. इस बीच वहां से किसी तरह से वह भाग निकली, जिसके बाद नाबालिग ने तालतला महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 21 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
