चंदननगर में 43 किमी सड़कों का होगा नवनिर्माण

चंदननगर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए ‘पथश्री’ परियोजना के तहत करीब 17 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से लगभग 43 किलोमीटर सड़कों के नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है.

By AKHILESH KUMAR SINGH | February 13, 2026 1:38 AM

हुगली. चंदननगर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए ‘पथश्री’ परियोजना के तहत करीब 17 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से लगभग 43 किलोमीटर सड़कों के नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. 12 फरवरी को आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर राम चक्रवर्ती ने परियोजना का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया. इस अवसर पर डिप्टी मेयर अमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जर्जर और खस्ताहाल सड़कों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से उनका पुनर्निर्माण किया जायेगा. इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी. नगर प्रशासन का दावा है कि परियोजना के तहत जल निकासी व्यवस्था और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा. स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत के अभाव में कई सड़कें चलने लायक नहीं रह गयी थीं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था.