बारासात में दो महिलाओं पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बारासात के रॉबिन सेनपल्ली इलाके की घटना

By Prabhat Khabar News Desk | April 12, 2024 11:10 PM

-बारासात के रॉबिन सेनपल्ली इलाके की घटना

बारासात. उत्तर 24 परगना के बारासात में दो महिलाओं पर चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आयी है. पुलिस ने मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसका नाम विश्वजीत कर्माकर (50) है. वह आमडांगा थाना क्षेत्र के नीलगंज चारूर हाट इलाके का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रोगी है. घटना बारासात के रॉबिन सेनपल्ली इलाके में हुई. आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.

पहली घटना हृदयपुरा निवासी झूमा साहा के साथ हुई. वह अपने बेटे को बारासात के रॉबिन सेन पल्ली इलाके में प्राइवेट ट्यूशन के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान उस पर एक बाइक सवार ने हमला कर दिया. इसके उसी इलाके में फिर वही घटना हुई. एक दूसरी महिला पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.