जामुड़िया के विधायक का घर पर घेराव
जामुड़िया के विधायक का घर पर घेराव
By Prabhat Khabar News Desk |
March 30, 2024 9:34 PM
अंडाल.
जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के बहुला स्थित घर पर जाकर बहादुरपुर ग्राम पंचायत के पुराना जामसोल गांव के सैकडों लोगों ने घेराव किया. गांव में पानी सप्लाई की मांग पर हंगामा व प्रदर्शन किया गया. मांग की गयी कि गांव में टैंकर से जल पहुंचाया जाये. इस बाबत गांव के विष्णुपद मंडल, दिलीप मंडल, आस्तिक मंडल व मिठू गौराई ने कहा कि बहादुरपुर ग्राम पंचायत के पुराना जामसोल गांव में बीते दो सालों से पानी की समस्या थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से वहां जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. पीएचई की पाइपलाइन सिद्दोपुर बागडिहा गांव होकर आयी है. सिद्दोपुर बागडिहा गांव के आसपास लोगों ने ढेर सारे वॉटर कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे जामसोल गांव में एक बूंद पानी भी नहीं जा रहा है. ग्रामीणों ने सिद्दोपुर बागडिहा गांव में अवैध वॉटर कनेक्शन का पुरजोर विरोध किया. विधायक से जामसोल के प्रदर्शनकारियों ने शिकायत की. विधायक ने आश्वस्त किया कि सोमवार को दोनों गांव के प्रतिनिधियों को लेकर चिचुडिया ग्राम पंचायत में बैठक होगी, जिसमें मसले का हल निकाला जायेगा....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
