सिलिंडर में आग लगने से घर जल कर खाक

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

By Prabhat Khabar News Desk | July 9, 2024 1:10 AM

हावड़ा. श्यामपुर थाना अंतर्गत माशीला इलाके में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को खाना पकाने के समय यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तुरंत पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है