डंपर-ट्रक भिड़ंत से मकान क्षतिग्रस्त

बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान आरामबाग सड़क पर सेहराबाजार में तेज रफ्तार डंपर और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें ट्रक के चालक व खलासी चोटिल हो गये.

By Prabhat Khabar News Desk | June 19, 2024 8:09 PM

बर्दवान/पानागढ़.

बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के बर्दवान आरामबाग सड़क पर सेहराबाजार में तेज रफ्तार डंपर और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें ट्रक के चालक व खलासी चोटिल हो गये. दोनों गाड़ियों में टक्कर से सड़क किनारे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि तब उस मकान में कोई नहीं था. दुर्घटना के कारण उक्त सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया, तब वहां से आवाजाही सामान्य हुई. दुर्घटना के बाद मकान मालिक ने मकान को हुई क्षति के बदले हर्जाना मांगा. पुलिस के हस्तक्षेत से मामला सुलझ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है